सुशील शाक्य व कर्मवीर शाक्य दिखाएंगे धम्म यात्रा को झंडी

Oct 01, 2024 - 07:10
0 9
सुशील शाक्य व कर्मवीर शाक्य दिखाएंगे धम्म यात्रा को झंडी

block-350 block-350

सुशील शाक्य व कर्मवीर शाक्य दिखाएंगे धम्म यात्रा को झंडी

 फर्रुखाबाद । भाजपा विधायक सुशील शाक्य एवं धम्मालोको बुद्ध विहार सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष कर्मवीर शाक्य बौद्ध महोत्सव के दौरान धम्म यात्रा को पंचशील ध्वज लहराकर रवाना करेंगे। धम्मालोको बुद्ध विहार में आज कर्मवीर शाक्य की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 16 व 17 को आयोजित बौद्ध महोत्सव कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया।

 बैठक में मंच की सजावट साउंड शामियाना एवं अशोक स्तंभ पर तिरंगा व मंच पर पंचशील लाइट की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी सौंपी गई। डॉ भिक्षु धम्मपाल महाथैरो को धम्म यात्रा के लिये बुद्ध की झांकी की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी दी गई। महोत्सव के कोषाध्यक्ष रघुवीर शाक्य, प्रबंधक राहुल शाक्य एडवोकेट, डॉ देवेश शाक्य एवं बर्तन वाले रामसेवक शाक्य बुद्ध विहार परिसर में दुकानों का आवंटन करेंगे तथा किराया भी वसूल करेंगे।

सुधीर शाक्य एडवोकेट को वॉलिंटियर्स के कार्ड छपवाने एवं वॉलिंटियर्स की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी शिवम को दी गई। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र शाक्य एवं शिवसरन करेंगे। कर्मवीर शाक्य की गैर मौजूदगी में ट्रस्ट के वरिष्ठ सदस्य सरदार सिंह शाक्य मंच की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में बौद्ध महोत्सव के सहसंयोजक सुरेश चंद्र शाक्य, रघुवीर शाक्य राहुल शाक्य, डॉ देवेश शाक्य, सुधीर शाक्य एडवोकेट, नर्सरी वाले सुखराम सिंह शाक्य।

उपासक संघदीप, धम्माचार्य गिरीश बाबू, प्रधान अरविंद सिंह शाक्य उर्फ लौहरे, मैनपुरी के कोल्ड स्टोरेज वाले महाराज सिंह शाक्य, कथा वाचक श्याम सुंदर बौद्ध, राजेश्वरी बौद्ध, कमल सिंह शाक्य उर्फ ठाकुर, डॉ नरेंद्र सिंह शाक्य शैलेंद्र सिंह शाक्य, मनोज शाक्य आदि बौद्ध अनुयाई मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User