Lucknow News : सपा नेत्री के कई नेता उपनेताओं से अवैध सम्बंध, पति को रखती है घर से बाहर और करती है रंगीन रात

Lucknow News : सपा नेत्री के कई नेता उपनेताओं से अवैध सम्बंध, पति को रखती है घर से बाहर और करती है रंगीन रात

Sep 24, 2024 - 13:19
0 914
Lucknow News : सपा नेत्री के कई नेता उपनेताओं से अवैध सम्बंध, पति को रखती है घर से बाहर और करती है रंगीन रात

block-350 block-350

लखनऊ। समाजवादी पार्टी की एक महिला नेत्री के खिलाफ अपने ही पति के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया है।

 सपा नेत्री जूही प्रकाश सपा से मेयर का चुनाव लड़ चुकी हैं और डिंपल यादव की करीबी बताई जाती हैं। जूही प्रकाश के पति ने उसका कई पुरुषों से संबंध होने की बात कही है। पति ने आरोप लगाया है कि कई लड़कों के साथ उसके संबंध हैं। सपा के कई नेताओं के साथ भी वो संबंध में रही हैं। कई अधिकारियों के साथ भी उसके गंदे संबंध रहे हैं। योगेंद्र ने अपनी पत्नी पर यह भी आरोप लगाया है कि जूही प्रकाश के आगरा से लेकर महाराष्ट्र तक के कई नेताओं से संबंध रह चुके हैं।

कई बार वो घर आते थे तो रूम में कोई और रहता था और सपा नेत्री दरवाजा नहीं खोलती थीं। पति को रात-रात भर अपने दोस्तों के यहां रहना पड़ता था। शाहगंज की रहने वाली जूही प्रकाश के पति योगेंद्र ने थाना सिकंदरा में आज अपनी पत्नी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनकी जूही से मुलाकात फेसबुक पर हुई थी।

2019 में वो दिल्ली रहकर UPSC की तैयारी में लगे हुए थे। जूही ने उन्हें बताया कि वो भी तैयारी कर रही हैं। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और आगे बढ़ी। योगेंद्र ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि 2023 में मेयर के चुनाव के दौरान उनकी जूही से शादी भी नहीं हुई थी। तब मेयर चुनाव के लिए 50 लाख रुपए मांगे।

नहीं देने पर रेप केस में जेल भेजने की धामी दी। कैसे करके उन्होंने 35 लाख रुपये जूही को दे दिए। उनके घरवालों ने उन्हें पेट्रोल पम्प खरीद कर दिया। जूही ने दबाव बनाया कि पेट्रोल पंप मेरे नाम कर दो। 1 जून, 2024 को उसके दबाव में आकर मैंने उससे शादी कर ली।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User