AGRA Crime: पत्नी को फोन कर जंगल मे बुलाया, दोस्त के साथ मिलकर कर दिया कांड
 
                                उत्तर प्रदेश आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में जिस महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, उसकी मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है।
हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति निकला। पुलिस ने बताया कि मृतका शाहगंज के इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली रेखा थी। हत्या उसके ही पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी। उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था।
मलपुरा पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया। यहां मिली थी लाश नहर दक्षिणी बाईपास स्थित सिरौली गांव के पास मंगलवार को विवाहिता का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या के बाद शव फेंका गया था।
दूसरे दिन शव की पहचान रेखा (25) पत्नी आकाश (निवासी इंद्रा कॉलोनी शाहगंज) के रूप में हुई। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि रेखा अपनी बहन के यहां इलाज के लिए बल्हेरा गांव में रुकी थी। पति ने फोन कर बुलाया था पति आकाश ने उसे 15 अगस्त को डमडम चौराहे पर बुला लिया। इसके बाद अपने दोस्त करण के साथ उसे घटनास्थल तक ले गया। वहां धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर दोनों भाग गए थे।
चरित्र पर करता था शक रेखा की बहन इंद्रवती ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई रेखा पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी के कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। करण को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 







 
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                                                                                                                                     
                                             
                                             
                                             
                                             
                                            