UP News : शराबी दरोगा ने ऑटो में बैठी टीचर को छेड़ा, नेम प्लेट दिखाते हुए धमकाया हुआ सस्पेंड

UP News : शराबी दरोगा ने ऑटो में बैठी टीचर को छेड़ा, नेम प्लेट दिखाते हुए धमकाया हुआ सस्पेंड

Sep 20, 2024 - 19:10
0 561
UP News :  शराबी दरोगा ने ऑटो में बैठी टीचर को छेड़ा, नेम प्लेट दिखाते हुए धमकाया हुआ सस्पेंड

block-350 block-350

महराजगंज। नवाबगंज थाने में तैनात दरोगा ने ऑटो में सवार महिला सहयात्री के साथ रास्ते में छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने अश्लीलता की सारी हदें पर कर दीं।

विरोध करने पर महिला शिक्षिका और उसकी बेटी को धमकाया और थाने ले जाकर खाल उतारने की धमकी। किसी तरह थाने पहुंची शिक्षिका की शिकायत पर लालगंज थाने की पुलिस ने आरोपी दारोगा को फिलहाल हिरासत में ले लिया है। मेडिकल जांच में दरोगा के शराब के पीने की पुष्टि हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने आरोपी दरोगा राम केवल यादव को सस्पेंड कर दिया है।

 अंतू थाना क्षेत्र के जोगीपुर सडवा चंदिका निवासी एक महिला शिक्षिका लालगंज में अपनी बेटी के साथ किराए का कमरा लेकर रहती है। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी के साथ एक तीर्थ स्थल दर्शन करने गई थी। वापस लालगंज लौटते समय ऑटो में पिछली सीट पर नशे में धुत एक युवक बैठा था। ऑटो में बैठने के कुछ देर बाद ही नशे में धुत दरोगा ने बेटी के सामने ही शिक्षिका से छेड़छाड़ शुरू कर दी। शिक्षिका के निजी अंगों को छूने का प्रयास किया।

शिक्षिका का हाथ पकड़कर जबरन अपनी तरफ खींचने का प्रयास करने लगा। उसकी बेटी ने विरोध किया तो आरोपी ने खुद को नवाबगंज थाने का दरोगा राम केवल यादव बताया। उसने अपनी वर्दी व आईकार्ड दिखाते हुए पुलिसिया अंदाज में धमकी दी। दरोगा ने शिक्षिका व उसकी बेटी को धमकी भी दी कि अगर किसी से शिकायत किया तो थाने में बंद कर तुम दोनों की खाल खींच लूंगा।

 लालगंज इंदिरा चौक पर आटो से उतरने के बाद शिक्षिका अपनी बेटी के साथ लालगंज थाने पहुंची। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी दरोगा राम केवल यादव को हिरासत में ले लिया। अस्पताल ले जाकर उसका मेडिकल कराया गया। मेडिकल में शराब पीने की पुष्टि हुई। पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से दरोगा राम केवल को सस्पेंड कर दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User