UP Crime News : लड़की को बाल पकड़कर घसीटा और मार दी गोली

UP Crime News : लड़की को बाल पकड़कर घसीटा और मार दी गोली

Sep 20, 2024 - 19:20
0 394
UP Crime News : लड़की को बाल पकड़कर घसीटा और मार दी गोली

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश के संभल में बदमाशों ने दुष्कर्म पीड़िता की गोली मारकर हत्या कर दी है।

 बताया जा रहा है कि पीड़िता अपनी मां और भाई के साथ गाजियाबाद से संभल आई थी। तीनों बाइक से घर जा रहे थे तो रास्ते में बदमाशों ने बाल पकड़कर लड़की को नीचे खिंचा और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए पोस्टमार्टम ग्रह भेज दिया। घटना संभल के थाना कैला देवी थाना इलाके का बताया जा रहा।

गांव भमौरी पट्टी में आधी रात को पीड़िता की हत्या कर दी गई। वह अपनी मां और भाई के साथ गाँव जा रही थी। मृतका के भाई का कहना है कि वह अपनी मां-बहन को बाइक से लेकर जा रहा था। तभी गांव के बाहर कार से आए दो बदमाशों ने उनकी बहन को घसीटकर निकाला और गोली मार दी। पीड़ित परिवार का कहना है कि वो गाजियाबाद से बस से आ रहे थे।

बस लेट हो गई थी, इस वजह से रात ज्यादा हो गई। लड़की का भाई बस अड्डे खुद मां-बहन को लेने गया था। वो लोग गांव के बाहर स्कूल के पास पहुंचे थे कि दो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और लड़की के बाल पकड़कर नीचे उतारा। उसे वहीं गोली मार दी। लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस घटना के तफ्तीश में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User