Kasganj News : अधिवक्ता मोहनी तोमर हत्याकांड में 4 हुए गिरफ्तार

Kasganj News : अधिवक्ता मोहनी तोमर हत्याकांड में 4 हुए गिरफ्तार

Sep 7, 2024 - 20:31
 0  2k
Kasganj News : अधिवक्ता मोहनी तोमर हत्याकांड में 4 हुए गिरफ्तार
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

यू0पी0 के कासगंज जनपद से बड़ी खबर अधिवक्ता मोहिनी तोमर हत्या कांड के 4 आरोपी पुलिस ने किए गिरफ्तार। आपको बता दे कि कासगंज कचहरी से गायब हुई मोहनी तोमर अधिवक्ता को अगवा कर हत्या कर दी थी जिसका शव नग्न अवस्था मे नहर में पड़ा मिला था।

कासगंज जनपद न्यायालय में अधिवक्ता मोहनी तोमर हत्याकांड के नामदर्ज वाँछित 04 अभियुक्तगण को पुलिस ने किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जेल । पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में नामित वाँछित अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु श्री विजय कुमार राना क्षेत्राधिकारी नगर, कासगंज के नेतृत्व में टीम गठित की गई ।

गठित टीम के लगातार सार्थक प्रयासों के चलते अभियोग में नामित 04 वांछित अभियुक्तगण 1.सलमान मुस्तफा। 2.हैदर मुस्तफा 3.असद मुस्तफा पुत्रगण मुस्तफा कामिल । 4.मुस्तफा कामिल पुत्र मौ0 कामिल समस्त निवासी गण मौहल्ला योगफार्म कस्बा व थाना सोरों जनपद कासंगज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, गिरफ्तार अभि0गण के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुये न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।