बच्चों ने पौधारोपण के साथ लिया उनको संरक्षण करने का संकल्प

Sep 08, 2024 - 07:16
0 45
बच्चों ने पौधारोपण के साथ लिया उनको संरक्षण करने का संकल्प

block-350 block-350

बच्चों ने पौधारोपण के साथ लिया उनको संरक्षण करने का संकल्प

 सिरसागंज:- विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के अंतर्गत जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के तत्वाधान में यूरो एकेडमी, सिरसागंज में प्रबंधक प्रदीप जादौन और जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने बच्चों के साथ पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अश्वनी कुमार जैन ने बताया कि वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग समस्त विश्व के लिए अत्यंत घातक समस्या है। जिससे बचाव के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण ही एकमात्र विकल्प है। उन्होंने आम जनमानस से आह्वान किया कि आओ पर्यावरण बचाएं, सभी के जीवन को बेहतर बनाएं। उन्होंने बताया कि फ्रेऑन्स ओजोन परत के लिए अत्यंत घातक है। समतापमंडल में पहुंचकर फ्रेऑन्स ओजोन अणुओं को नष्ट करके ओजोन परत का क्षय करते हैं और ये ओजोन के प्राकृतिक संतुलन को बिगाड़ सकते हैं। ग्लोबल वार्मिंग से बचाव के लिए पौधारोपण एवं उनका संरक्षण अत्यंत आवश्यक है। यूरो एकेडमी, सिरसागंज के प्रबंधक प्रदीप जादौन ने अश्वनी कुमार जैन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि अत्यधिक प्राकृतिक संसाधनों के दोहन से प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया है। जिसके संतुलन के लिए प्रकृति को संरक्षित करने के लिए पौधारोपण करने के साथ उनकी देखभाल भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सभी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होना चाहिए। हम सभी को अधिक से अधिक पौधारोपण करके उनकी देखभाल करके अपने भविष्य को भी सुरक्षित रखना है। इस अवसर बच्चों के साथ प्रधानाचार्या एवं विद्यालय परिवार ने पौधे संरक्षित करने का संकल्प भी लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User