यंग स्कॉलर्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

Sep 07, 2024 - 08:51
0 14
यंग स्कॉलर्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस

block-350 block-350

यंग स्कॉलर्स एकेडमी में धूमधाम से मनाया गया शिक्षक दिवस शिकोहाबाद:-आज दिनांक 5 सितंबर 2024 को यंग स्कॉलर एकेडमी में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्म दिवस शिक्षक दिवस के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। शिक्षक वर्ग में सच्चे हृदय से सभी बच्चों को लक्ष्य की ओर निरंतर अग्रसर रहने तथा सफलता प्राप्त करने की प्रेरणा दी। प्रबंध निदेशक डॉo संजीव आहूजा ने कहा कि शिक्षक एक दीपक की तरह है जो स्वयं तिल- तिल जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है इसलिए सभी शिक्षकों को अपने कर्तव्य का पालन करते हुए बच्चों के प्रति हमेशा प्रयासरत रहना चाहिए । इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका श्रीमती ईशा आहूजा ने कहा कि शिक्षक दिवस मनाने की चीज नहीं है उनके द्वारा दी गई शिक्षा को अपनाने का दिवस है और यह तभी संभव है जब आपके हृदय में शिक्षकों की प्रति सम्मान की भावना हो । मैं यही कहना चाहती हूँ कि आप अपने से बड़ों का सम्मान करना सीखें जब तक आप गुरुओं के प्रति आदर भाव नहीं रखेंगे तब तक उनके द्वारा दिए गए ज्ञान से अपने लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाएंगे । अंत में सभी शिक्षक वर्ग को तथा विद्यार्थियों को हृदय से शुभकामनाएं दीं। सभी शिक्षक वर्ग को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया तथा आशा की कि इसी प्रकार हमारा शिक्षक वर्ग अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर होता रहेगा। प्रधानाचार्य श्री योगेश श्रीवास्तव ने सभी शिक्षक वर्ग को आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित किया ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sheelendra Singh

Sheelendra Singh ब्यूरो चीफ फिरोजाबाद हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User