आम के बाग मे दो युवतियों के एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकते मिले शव

Aug 27, 2024 - 13:36
0 37
आम के बाग मे दो युवतियों के एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकते मिले शव

block-350 block-350

आम के बाग मे दो युवतियों के एक ही दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटकते मिले शव, क्षेत्र मे मचा हाहाकर, घटना स्थल पर पहुँचे एस एस पी

क़यामगंज/फर्रुखाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव भगौतीपुर का मजरा काकन नगला में संदिग्ध परिस्थितियों में दो युवतियों का शब आम के पेड़ पर लगभग 11 फुट की ऊंचाई पर दोनों लड़कियों के दुपट्टे को जोड़ कर दोनों तरफ से फंदा में लटकी हुई मिली जिससे आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई मौके पर ग्रामीणों का भीड़ लग गया डायल 112 को घटना की सूचना दी गयी जिस पर डायल 112 मौके पर पहुंची डायल 112 ने तत्काल अपने उच्च अधिकारियों को सूचना दी।

जिस पर कोतवाली कायमगंज से क्षेत्राधिकारी जयसिंह परिहार  कोतवाली इंचार्ज राम अवतार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल कर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। पुलिस कप्तान आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंचे और अपने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के कुछ देर बाद फ़ौरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटना स्थल से फिंगरप्रिंट लिए।

जानकारी के अनुसार भगौतीपुर निवासी पप्पू उर्फ महेंद्र की 16 वर्षीय पुत्री शशी व रामबीर की 17 वर्षीय पुत्री बबली देर रात जन्माष्टमी पर मंदिर देखने गयी हुई थी। मंदिर देखने के बाद जब वह घर बापस आ गई इसके बाद दोबारा फिर मंदिर देखने चली गई काफी समय बितने के बाद भी दोनों युवतियां घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई।

 परिजनों के द्वारा दोनो लड़कियों की खोजवीन करते रहे दोनो लड़कियों के घर पास में ही है मंगलवार की सुबह पता चला कि आम के बाग मे दुपटटा से दोनो युवती ने आम के पेड पर फाँसी लगा ली जिससे परिजन घटना स्थल पर दौड़े। वही पुलिस इस घटना के मामले में जांच पड़ताल कर रही है। महेन्द्र के एक पुत्री व एक पुत्र व राम वीर के चार पुत्र व दो पुत्री है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User