रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो मे चले जमकर लाठी डंडे 5 लोग घायल

Aug 25, 2024 - 08:05
0 9
रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो मे चले जमकर लाठी डंडे 5 लोग घायल

block-350 block-350

रुपयों के लेनदेन को लेकर दो पक्षो मे चले जमकर लाठी डंडे 5 लोग घायल, पुलिस ने कराया सभी का मेडिकल

कायमगंज/फर्रुखाबाद। कम्पिल नगर के मोहल्ला माँझगांव पूर्व निवासी चन्दन, साहिल, खालिद, वारिस अली व हाशिम को पुलिस मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लायी जहाँ इलाज के दौरान एक पक्ष से चन्दन व साहिल ने बताया कि मेरी दुकान पर खालिद, वारिस व हाशिम जो हम लोगों ने वी सी डाली थी उसके रूपये लेने आये तो मैंने कहाँ कि रूपये सुबह ले लेना मैंने रूपये एजेंट को दे दिये है ।

इसी बात ये लोग गालिया बकने लगे और कहा कि रूपये हमें अभी चाहिए ग़ालियों का बिरोध करने पर इन लोगों ने लाठी डंडो से मारपीट कर घायल कर दिया वहीं दूसरे पक्ष से घायल खालिद, वारिस व हाशिम ने बताया कि हमने अपने वी सी के रूपये मांगे तो चन्दन व साहिल बोले कि हमने रूपये तुम्हारे खाते मे डाल दिये है।

 मैंने कहाँ कि मेरे खाते मे रूपये नहीं आये है मेरा खाता चेक कर लो इसी बात पर उक्त दोनों अकड़ने लगे गालियां बकने लगे बिरोध करने पर उक्त दोनों व इनके अन्य लोगों ने लाठी डंडो से मारपीट कर गंभीर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User