मायके जाने की जिद अड़ी महिला के काट दिए बाल, पुलिस ने थाने में कराया समझौता

Aug 24, 2024 - 20:00
0 114
मायके जाने की जिद अड़ी महिला के काट दिए बाल, पुलिस ने थाने में कराया समझौता

block-350 block-350

मायके जाने की जिद अड़ी महिला के काट दिए बाल, पुलिस ने थाने में कराया समझौता

कंपिल/फर्रुखाबाद। गांव अकबरपुर में बीमार भाई को मायके देखने की जिद पर ससुरालीजनों ने महिला के सिर के बाल काटे। पीडिता ने माता पिता के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेजा। जनपद गाजीपुर के थाना मांझा के गांव नारीपथ निवासी अंजली का विवाह नौ महीने पहले क्षेत्र के गांव अकबरपुर निवासी अमित के साथ हुआ था।

शादी के कुछ समय बाद ही ससुरालीजन दहेज के लिए प्रताड़ित कर मारपीट करने लगे। कुछ दिन पूर्व महिला के भाई की तबियत बिगड़ गयी। महिला ने पति से भाई को देखने मायके जाने के लिए कहा। आरोप है कि दो दिन पूर्व ससुरालीजनों ने महिला के साथ मारपीट कर सिर के बाल काट दिया।

दो दिन पहले बेटी के घर पहुंचे माता पिता ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर घर भेज दिया। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया दोनों पक्ष समझौता कर अपने अपने घर चले गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User