UP Crime : लड़की का था सगे मौसा से अफेयर, शादी तय होने पर कर दिया बड़ा कांड

UP Crime : लड़की का था सगे मौसा से अफेयर, शादी तय होने पर कर दिया बड़ा कांड

Aug 24, 2024 - 18:56
1 908
UP Crime :  लड़की का था सगे मौसा से अफेयर, शादी तय होने पर कर दिया बड़ा कांड

Hardoi News : जनपद हरदोई में मौसी के घर आई युवती की उसके सगे मौसा ने गला दबाकर न सिर्फ हत्या की, बल्कि लाश को निर्माणाधीन मकान की मिट्टी के ढेर में दबा दिया था।

मौसा के दो वर्ष से युवती से संबंध थे, लेकिन अब युवती की शादी तय हो गई थी, जिससे मौसा नाराज था। बताया जा रहा है कि, रक्षाबंधन पर पिता के साथ आई युवती को वह अपने साथ ले गया और हत्या कर दी। गुरुवार को युवती के पिता ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस का दबाव देखकर आरोपी ने खुद कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर घटना का राजफाश किया।

पुलिस ने उसकी निशानदेही पर लाश बरामद कर लिया है। लोनार थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर के मणिकांत द्विवेदी, शहर की शुगर मिल कालोनी में परिवार के साथ रहते थे। कांशीराम कालोनी के पास उन्होंने पानी का प्लांट लगा रखा था। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बिहगावां के रामसागर पांडेय उनके साढ़ू हैं। रामसागर पांडेय की पुत्री मानसी पांडेय ने मौसा मणिकांत द्विवेदी के घर पर रहकर पढ़ाई की थी।

दो बच्चों के पिता मणिकांत द्विवेदी, मानसी के नजदीक कब आ गए, कोई जान ही नहीं पाया। बताते हैं कि मणिकांत ने किसी तरह मानसी से संबंध बना लिए और फिर उसका शोषण करता रहा। इन दिनों मानसी अपने गांव पर रहती थी। उसकी बावन चुंगी के पास शादी भी पक्की हो गई थी, लेकिन मणिकांत नहीं चाहता था कि मानसी की शादी हो। जैसा कि लोगों ने बताया कि पहले उसने शादी तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया और मन ही मन में उसने इतनी बड़ी योजना बना ली, इसका किसी को अंदेशा तक नहीं था।

रक्षाबंधन पर मानसी पिता के साथ मौसी के घर आई थी। पिता उसे छोड़कर लखनऊ किसी काम से चले गए। 19 तारीख को मणिकांत, मानसी को लेकर घर से निकला और उसके बाद से मानसी लापता हो गई। मणिकांत घर लौट आया, लेकिन उसने मानसी के बारे में किसी को कुछ नहीं बताया। उसका कहना था कि मानसी कहीं चली गई, लेकिन घरवालों को उसके ऊपर पहले से शक था, तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मानसी की तलाश शुरू की। मणिकांत को लगा कि उसका राज खुल जाएगा तो गुरुवार की रात उसने खुद कोतवाली पहुंचकर पूरी घटना की पुलिस को जानकारी दी। एसपी नीरज कुमार जादौन ने शुक्रवार को घटना के राजफाश की पूरी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हत्या का कारण प्रेम प्रसंग ही रहा और उसी में मणिकांत ने मानसी की हत्या कर दी थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया है। प्यार में पागल आरोपित ने मानसी की हत्या के बाद बचने के लिए चालाकी दिखाई।

पुलिस को भ्रमित करने के लिए चलती बस में मोबाइल फेंक दिया। लेकिन पुलिस का डर उसकी नींद उड़ाता रहा। डर से वह खुद कोतवाली पहुंचकर राज खोल दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी का युवती से दो वर्षों से नजदीकियां थीं। इधर शादी तय हो गई। दूसरे ही हाेते नहीं देख सकता था, इसलिए हत्या कर दी थी। आरोपी के कृत्य पर रिश्तेदार से लेकर परिवार वाले व जिसने सुना वही कोस रहा हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (1)

User
Yogesh Kumar Gupta
Yogesh Kumar Gupta 2 years ago
समाज में इस तरह के बढ़ रहे अपराधों पर पुलिस प्रशासन या फिर सरकार कैसे अंकुश लगा सकती है। समाज को ही आगे आना होगा।