स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित करे सरकार: राजू आर्य

Aug 21, 2024 - 14:22
0 51
स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित करे सरकार: राजू आर्य

block-350 block-350

स्वर्गीय बाबूजी कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि पर भारतरत्न पुरस्कार से सम्मानित करे सरकार: राजू आर्य

एटा। उत्तर प्रदेश में 10 विधानसभा सीटों के उपचुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी एक अभियान शुरू करने जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि को भाजपा 'हिंदू गौरव दिवस' के तौर पर मनाने जा रही है। इस संबंध में 21 अगस्त को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ संगठन के बड़े नेता मौजूद रहेंगे। इस संबंध में कट्टर हिंदूवादी किसान एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता तथा जिला के प्रमुख समाजसेवी रंजीत कुमार उर्फ राजू आर्य ने हमारे संवाददाता को दिए साक्षात्कार में कहा कि 21 अगस्त 2024 को राष्ट्र के ख्याति प्राप्त हिंदू मसीहा एवं श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के प्रमुख प्रणेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यपाल तथा जनपद एटा के लोकप्रिय सांसद रहे स्वर्गीय बाबू जी कल्याण सिंह की तीसरी पुण्यतिथि इस वार हिंदू गौरव दिवस के रूप में मनाई जाएगी। राजू आर्य ने केंद्र सरकार से जोर देते हुए मांग की है कि बाबूजी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित करें।

उन्होंने यह भी बताया है कि कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी 1932 को हुआ था और उनकी मृत्यु 21 अगस्त 2021 हुई। वह एक भारतीय राजनीतिज्ञ थे वो राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल रह चुके थे । इससे पहले वो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। वो दो बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। विवादित बाबरी मस्जिद विध्वंस होने के समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बाबू जी कल्याण सिंह जी थे। उत्तर प्रदेश के लोग कल्याण सिंह जी को प्यार से बाबूजी पुकारते थे। और उन्हें 26 अगस्त 2014 को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया। उन्हें प्रखर राष्ट्रवादी राजनेता के रूप में जाना जाता था। उन्हें वर्ष 2022 में भारत के दूसरे सर्वोच्च पुरस्कार पद्मविभूषण से सम्मानित किया गया है।

★ राजस्थान के राज्यपाल कल्याण सिंह जी को राजस्थान के राज्यपाल पद 4 सितम्बर 2014 को नियुक्त किया गया तथा वह 8 सितम्बर 2019 राजस्थान के राज्यपाल रहे।

★ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल

★ कल्याण सिंह जी 28 जनवरी 2015 से 12 अगस्त 2015 हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी रहे।

 ★ दो वार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। राजू आर्य ने यह भी बताया है कि इससे पूर्व वह 24 जून 1991 से 6 दिसम्बर 1992 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। तथा 21 सितम्बर 1997 से 12 नवम्बर 1999 तक मुख्यमंत्री रहे।

यूपी के एटा लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे। श्री आर्य ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि इसी क्रम में बाबू जी 2009–2014 एटा लोक सभा क्षेत्र से सांसद भी रहे है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User