मेरी पत्नी का थानेदार से है अवैध सम्बंध, महिला सिपाही के पति ने SP से की शिकायत

मेरी पत्नी का थानेदार से है अवैध सम्बंध, महिला सिपाही के पति ने SP से की शिकायत

Aug 21, 2024 - 09:28
0 713
मेरी पत्नी का थानेदार से है अवैध सम्बंध, महिला सिपाही के पति ने SP से की शिकायत

block-350 block-350

Police News : पुलिस विभाग में आए दिन प्रेम प्रसंग का मामला उजागार हो रहा है। कई बार महिला पुलिस कर्मी को प्रेम प्रसंग में जान भी गवानी पड़ी है। अब ऐसा ही एक मामला कटिहार में सामने आया है।

यहां एक थानाध्यक्ष पर अपने ही थाने की 112 पर तैनात महिला पुलिस कर्मी के साथ अवैध संबध रखने का आरोप लगा है। यह आरोप महिला के पति ने पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार को लिखित आवेदन देकर लगाया है। उन्होंने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में थानेदार पर उचित कार्रवाई की मांग की है। इधर, एसपी ने आवेदन मिलते ही मुख्यालय डीएसपी को जांच का आदेश दिया है।

महिला सिपाही के पति ने आवेदन में बताया है कि उनकी पत्नी महिला सिपाही के पद पर 112 डायल में पद स्थापित है। पत्नी और थानाध्यक्ष एक ही मकान में ऊपर-नीचे रहते हैं। पीड़ित ने कहा कि थानाध्यक्ष होने के कारण वह अपने पद का दुरुपयोग कर मेरी पत्नी के साथ नाजायज संबंध बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि उन्हें पत्नी के इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चला कि थानाध्यक्ष के उनकी पत्नी के साथ अवैध संबध हैं। पीड़ित ने एसपी को आवेदन देकर इस घटना की छानबीन कर थानाध्यक्ष के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। थानाध्यक्ष से पूंछतांछ में थानाध्यक्ष ने कहा कि आरोप बेबुनियाद हैं। उन्होंने कहा कि विगत कई माह से महिला सिपाही और उनके पति के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसकी जानकारी उन्हें मिली थी।

उन्होंने कहा कि जांच होने पर मामला स्पष्ट हो जाएगा। जिले के एक थानेदार पर अपने ही थाने की महिला पुलिस कर्मी के साथ अवैध संबध रखने को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है। मुख्यालय डीएसपी को जांच का आदेश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर थानाध्यक्ष पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - जितेंद्र कुमार, एसपी कटिहार

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User