Badaun News : 18 महीने बाद प्रेमी के साथ पकड़ी गई 9 बच्चों की माँ, लव स्टोरी ऐसी आप भी हो जाएंगे हैरान

Badaun News : 18 महीने बाद प्रेमी के साथ पकड़ी गई 9 बच्चों की माँ, लव स्टोरी ऐसी आप भी हो जाएंगे हैरान

Aug 20, 2024 - 08:36
0 592
Badaun News : 18 महीने बाद प्रेमी के साथ पकड़ी गई 9 बच्चों की माँ, लव स्टोरी ऐसी आप भी हो जाएंगे हैरान

block-350 block-350

Badaun News : बदायूं जनपद में अजब गजब कहानी का पड़े नजारा, ना उम्र की सीमा हो ना जन्म का हो बंधन, जब प्यार करे कोई तो देखे केवल मन। यानि की उम्र पचपन की दिल बचपन का।

ऐसा ही एक हैरान करने वाला मामला यूपी के बदायूं से सामने आया है। यहां नौ बच्चों की फरार माँ का 18 महीनों बाद सुराग लग गया है। उसे प्रेमी सहित पकड़ लिया गया है। जहां पुलिस महिला से पूरे मामले से सम्बन्धित पूछताछ कर रही है। दरअसल पूरा मामला बदायूं जिले के कोतवाली बिसौली क्षेत्र के एक गांव का है।

यहां की रहने वाली 9 बच्चों की लगभग पचास वर्षीय मां 18 महीनों पहले तब लापता हो गई जब उसका दामाद, सास को बरेली के रामनगर छोड़कर चला आया था। इसके बाद से महिला रहस्यमयी तरीके से लापता हो गई। बताया जाता है कि महिला बरेली के मीरगंज स्थित किसी भट्टे पर मेहनत मजदूरी किया करती थी। बेटे ने दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट जब लापता महिला का कोई पता नही चला तब महिला के बेटे ने गुमशुदगी दर्ज कराई।

 लेकिन उसका फिर भी कोई पता नही चल सका। जिसके बाद लापता महिला के बेटे ने दामाद पर आरोप प्रत्यारोप मढ दिए कि महिला तुम्हारे साथ गई और उसका कोई पता नही चला है। शनिवार को अचानक दामाद के मोबाइल नंबर पर अनजान नंबर से घंटी बजी। फोन काॅल उठाया तो दामाद ने 18 महीनों बाद अपनी लापता सासु मां की आवाज सुनी।

उन्होंने दामाद से बेटी की बात कराने की इच्छा जाहिर की। दामाद भी ससुराल जनों के तानों से परेशान था। चूंकि 18 महीनों पहले दामाद सास को रास्ते में इसलिए छोड़कर चला आया था कि उसकी सास ने यह कहकर भेज दिया कि यहां से मैं चली जाऊंगी। लेकिन तभी से ससुराल वाले उल्टा दामाद पर ही आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे कि तुम्हारे साथ गई थी तुम ही ढूंढ कर लाओ। मोबाइल पर अपहृत सास से बातचीत के बाद बिना देर किए दामाद सासु माँ के पास जा पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी।

 इसके बाद पुलिस ने महिला के साथ मौजूद एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेकर पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा कि महिला प्रेम-प्रसंग में पड़कर 18 महीनों पहले रफ्फूचक्कर हो गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि पूरे प्रकरण की जांच पड़ताल की जा रही है 18 महीनों पूर्व लापता महिला मिल गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User