रक्षाबंधन पर पत्नी अड़ी मायके जाने को, बौखलाए पति ने दाँतो से कटी नाक हालत गम्भीर

रक्षाबंधन पर पत्नी अड़ी मायके जाने को, बौखलाए पति ने दाँतो से कटी नाक हालत गम्भीर

Aug 19, 2024 - 08:31
0 448
रक्षाबंधन पर पत्नी अड़ी मायके जाने को, बौखलाए पति ने दाँतो से कटी नाक हालत गम्भीर

block-350 block-350

रक्षाबंधन पर मायके जाने की जिद पर अड़ी विवाहिता का पति से विवाद हो गया। बहस किए जाने से नाराज पति ने पत्नी की नाक दांतों से काट ली। नाक को बर्फ में रखकर परिजन उसे अस्पताल ले गए।

यहां से उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। देहात कोतवाली क्षेत्र के बनियानीपुरवा निवासी अनीता (27) का मायका बेहटा गोकुल में है। रविवार को वह पति राहुल से मायके जाने की जिद कर रही थी। पति का कहना था कि अभी ऐसी परिस्थति नहीं है कि मायके भेजा जाए, लेकिन पत्नी ने रक्षा बंधन का हवाला देते हुए पति से विवाद करना शुरू कर दिया।

 पत्नी के बहस किए जाने से नाराज राहुल ने अनीता की नाक दांतों से काट ली। जिसके बाद अनीता की हालत बिगड़ गई। घर में मौजूद अन्य लोग उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। वहां से भी डॉक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि घटना संज्ञान में आई है।

प्राथमिक जांच में पता चला है कि पति-पत्नी के बीच पहले से भी विवाद चल रहा था। मायके से अनीता कुछ दिन पहले ही वापस ससुराल आई थी। रविवार को मायके जाने की जिद पर घटना हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User