Etah News : पत्नी से अवैध सम्बन्धों के शक में बड़े भाई ने छोटे को नल के हत्थे से मार डाला, गिरफ्तार

Etah News : पत्नी से अवैध सम्बन्धों के शक में बड़े भाई ने छोटे को नल के हत्थे से मार डाला, गिरफ्तार

Aug 18, 2024 - 19:53
0 273
Etah News : पत्नी से अवैध सम्बन्धों के शक में बड़े भाई ने छोटे को नल के हत्थे से मार डाला, गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा। थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा ग्राम बारथर में हुई हत्या का 12 घंटे के अंदर किया गया सफल अनावरण, सगे भाई ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक के चलते दिया था घटना को दिया अंजाम।अभियुक्त आलाकत्ल नल के हत्थे सहित गिरफ्तार।

घटना - दिनांक 18.08.2024 को थाना कोतवाली देहात पर सूचना प्राप्त की थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत ग्राम बारथर में 17/18.08.24 की रात्रि में, जितेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिह निवासी ग्राम बारथर थाना कोतवाली देहात एटा उम्र करीब 30 वर्ष जाति जाटव को उसके बडे भाई मुनेन्द्र उम्र करीब 35 वर्ष ने नल के हत्थे से, मारकर घायल कर दिया जिसे परिजनों द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया जहां से घायल जितेन्द्र को उच्च उपचार हेतु जनपद आगरा रेफर कर दिया गया, जहां पर चिकित्सकों द्वारा जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया गया।

प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मुअस – 328/2024– धारा 103(1) बीएनएस बनाम मुनेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ग्राम बारथर थाना कोतवाली देहात एटा। पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी - आज दिनांक 18 8 2024 को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित चल रहे अभियुक्त मुनेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बारथर थाना कोतवाली देहात एटा को घटना में प्रयुक्त नल के हाथे सहित पिवारी मंदिर के पास से समय करीब 13:30 बजे गिरफ्तार किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उसके भाई के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे, कई बार उसने अपने भाई को समझाया था परंतु वह नहीं माना इसी कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता - 1. मुनेंद्र पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी बारथर थाना कोतवाली देहात एटा

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User