Bulandshahr Road Accident: रक्षाबंधन पर घर लौट रहे 10 मजदूरों की बुलन्दशहर में रोडवेज और मैक्स की टक्कर से मौत, बहने किसे बांधेगी राखी

Bulandshahr Road Accident: रक्षाबंधन पर घर लौट रहे 10 मजदूरों की बुलन्दशहर में रोडवेज और मैक्स की टक्कर से मौत, बहने किसे बांधेगी राखी

Aug 18, 2024 - 16:11
0 350
Bulandshahr Road Accident: रक्षाबंधन पर घर लौट रहे 10 मजदूरों की बुलन्दशहर में रोडवेज और मैक्स की टक्कर से मौत, बहने किसे बांधेगी राखी

block-350 block-350

Bulandshahr Road Accident: यूपी के बुलंदशहर में एक बस और मैक्स गाड़ी की टक्कर हो गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए।

घायलों को पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाॅस्पिटल पहुंचाया। जानकारी के अनुसार मैक्स गाड़ी में 29 यात्री सवार थे। इनमें से 25 यात्री गाजियाबाद से रवाना हुए थे जबकि अन्य 4 लोग रास्ते में चढ़े थे। वहीं हादसे में पर सीएम योगी ने भी दुख प्रकट किया है। जानकारी के अनुसार अब तक 10 यात्रियों की मौत हो चुकी है जबकि 19 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

इनमें से आधा दर्जन यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके अलावा मृतकों के शवों को एंबुलेंस के जरिए हाॅस्पिटल पहुंचाया गया है। जहां सभी का पोस्टमाॅर्टम किया जाएगा। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने चक्का जाम कर दिया। मैक्स गाड़ी में सवार सभी यात्री गाजियाबाद से अलीगढ़ रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे थे। घर पहुंचने से पहले सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस ने मैक्स को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर ही कई यात्रियों की मौत हो गई।

 वहीं घायल यात्री दर्द से कराह रहे थे। कई लोग बेसुध होकर गाड़ी और सड़क पर गिरे थे और मौके पर चीख पुकार मची हुई थी। इसके बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर एंबुलेंस पहुंची और घायलों और मृतकों को हाॅस्पिटल पहुंचाया गया। चारो तरह रोने की आवाजें सुनाई दे रही थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User