शासन की मंशानुसार 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

Aug 12, 2024 - 19:46
0 20
शासन की मंशानुसार 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस

block-350 block-350

शासन की मंशानुसार 14 अगस्त को मनाया जाएगा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जनपद मुख्यालय पर शहर के जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में आयोजित होगा

एटा।  मुख्य कार्यक्रम जिलाधिकारी प्रेम रंजन सिंह ने सूचित किया है कि शासन के निर्देशानुसार गत वर्ष की भाँति अपनी मातृभूमि के उन परिवारों को नमन करते हुए जिन्हें भारत के विभाजन के दौर में अपने परिवारजन के प्राण न्यौछावर करने पड़े ऐसे लोगों की स्मृति में 14 अगस्त, 2024 को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस“ मनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

इसी क्रम में सम्पूर्ण जनपद में 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जाएगा, जिसके अन्तर्ग जनपद मुख्यालय पर शहर के जीटी रोड जवाहर लाल नेहरू डिग्री कॉलेज में प्रातः 11 बजे से मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान विद्यालय में प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

उक्त कार्यक्रम का आयोजन जनपद के समस्त शैक्षणिक संस्थानों में भी आयोजित कर अध्ययनरत विद्यार्थियों को जानकारी देकर इस ऐतिहासिक घटना के प्रति संवेदनशील व जागरुक किया जाये। कार्यक्रम के आयोजन संबंधी फोटो, वीडियो इत्यादि को संस्कृति विभाग के लिंक https://culturalevent.in पर अपलोड करने का कष्ट करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User