Kasganj news जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को शाल उड़ाकर किया सम्मानित।

Aug 15, 2023 - 16:48
Updated: 3 years ago
0 48
Kasganj news जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार को शाल उड़ाकर किया सम्मानित।

block-350 block-350

जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहण।

 स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ाकर किया गया सम्मानित। लखनऊ के कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण, मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया। कासगंज: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत देश के गौरवशाली इतिहास, स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान की याद दिलाने वाला स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जनपद में परम्परागत हर्षोल्लास और पूर्ण उत्साह के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण किया गया। झण्डा अभिवादन के साथ ही राष्ट्रगान का गायन हुआ। स्वतंत्रता दिवस मेरी माटी मेरा देश तथा हर घर तिरंगा कार्यक्रम के साथ मनाया गया। सभी सरकारी भवनों पर प्रातः 10ः15 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जनपद के स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को शाल उढ़ा कर सम्मानित किया गया तथा कलेक्ट्रेट सभागार में राष्ट्रगान हेतु चयनित छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया।

इस मौके पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में बड़े स्क्रीन के माध्यम से लखनऊ में हुये कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा तथा उ0प्र0 के मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को गंभीरता से सुना गया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनायें देते हुये कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ। अमर शहीदों के बलिदानों के कारण ही देश को आजादी मिली है। देश की एकता, अखण्डता और समरसता को बनाये रखने के लिये हम सब जिम्मेदार नागरिक बनें और निरंतर प्रगति के मार्ग पर अग्रसर रह कर आपसी सौहार्द, प्रेम व भाई चारे के साथ रहें। जो जिस पद पर हैं अपने कर्तव्यों और दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी और निष्ठा से करें।

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरें। जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचायें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सचिन, अपर जिलाधिकारी डा0 वैभव शर्मा, डीपीआरओ सहित कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न विभागों, अनुभागों के सभी अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे। विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राओं द्वारा प्रभु पार्क से प्रातः प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें छात्र छात्रायें हाथों में तिरंगा लिये देशभक्तिपूर्ण नारे लगाते हुये चल रहे थे। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत समस्त आवासों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, विद्यालयों, कालेजों, शिक्षण संस्थानों, राशन की दुकानों, सार्वजनिक स्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जनपद के समस्त कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं, स्कूल, कालेजों में कार्यक्रमों का आयोजन पूर्ण उत्साह के साथ किया गया। राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। राष्ट्रगान का गायन हुआ। देश भक्तों के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को दोहराया गया। तिरंगे के साथ मंे स्कूली छात्र छात्राओं की प्रभात फेरियां निकाली गईं।

स्वतंत्रता दिवस और तिरंगे झण्डे के गौरवशाली इतिहास एवं उनके महत्व के बारे में बताया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापुरूषों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर साफ सफाई, रोशनी एवं माल्यार्पण कराया गया तथा कलेक्ट्रेट, विकासभवन, तहसील, विकास खण्ड कार्यालयों सहित समस्त सरकारी भवनों को सजाकर रात्रि में प्रकाशमान किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर कासगंज के आवासीय वृद्वावस्था आश्रम पर समाज कल्याण विभाग तथा वन स्टॉप सेंटर पर प्रोबेशन विभाग द्वारा झण्डारोहण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User