शाक्यों का भरपूर वोट मिलता तो चुनाव जीत जाते डा0 नवल

Aug 11, 2024 - 21:18
0 75
शाक्यों का भरपूर वोट मिलता तो चुनाव जीत जाते डा0 नवल

शाक्यों का भरपूर वोट मिलता तो चुनाव जीत जाते डा0 नवल

 फर्रुखाबाद। डॉ नवल किशोर शाक्य को यदि शाक्य समाज का भरपूर वोट मिलता है तो वह हर हालत में काफी मतों से चुनाव जीत जाते। आज लोकसभा चुनाव को लेकर सदर विधानसभा की समीक्षा बैठक में इस प्रकार के विचार व्यक्त किए गए।

बैठक में पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव के साथ लोकसभा प्रत्याशी डॉ नवल किशोर शाक्य उपस्थित रहे। इस मौके पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने अपनी अपनी राय रखी, कि कारण से वह चुनाव हारे। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि प्रत्याशी को सदर विधानसभा में अब तक के सबसे अधिक वोट प्राप्त हुए इसके लिए वह उन्हें और पार्टी के तमाम पदाधिकारीयों को बधाई देते हैं।

ऐसा तभी संभव हुआ जब संगठन के लोग अपने-अपने क्षेत्र में लगकर कम कर रहे थे। श्री यादव ने कहा कि अगर संगठन के लोगों को प्रत्याशी द्वारा और वरीयता दी जाती तो यह मात्र 2500 की हार 25000 की जीत में अवश्य बदलती। कुछ पदाधिकारियों ने शाक्य समाज के ही द्वारा वोट न देने की बात कही कि समाज के लोगों ने ही डॉक्टर को चुनाव हरवा दिया है।

डॉक्टर अपने समाज के लोगों को ही साथ नहीं जोड़ सके। जबकि यादव व मुस्लिम समाज ने सपा को वोट देने में कोई कसर बाकी नहीं रखी। डॉक्टर पर चुनाव के दौरान पार्टी के पदाधिकारी की उपेक्षा करने का भी आरोप लगाया गया। इस बात से हताश डा नवल किशोर शाक्य ने कहा कि वह पोलिंग वार इसका मंथन कर रहे हैं और जो भी कमियां रह गई है उसको दुरुस्त करेंगे। जिला अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने डॉक्टर नवल किशोर शाक्य को नसीहत दी कि वह सक्रिय होकर के लोगों के बीच में जाएं और सब की परेशानियों को सुनें।

जनता ने उन्हें भरपूर प्यार दिया है। इसीलिए पिछले लोकसभा चुनाव से इस लोकसभा चुनाव में दो लाख अधिक मत प्राप्त हुए है। डॉ शाक्य ने कहा कि वह समाजवादी पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हैं और आने वाले समय में किसी के सम्मान में किसी प्रकार की कमी नहीं रखेंगे। इसी प्रकार से सक्रिय होकर के समाजवादी पार्टी की सेवा करते रहेंगे।

 कार्यक्रम में प्रदेश सचिव एवं कायमगंज प्रभारी सर्वेश अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष सुभाष चंद्र शाक्य, शशांक सक्सेना, पुष्पेंद्र यादव, जिला महासचिव इलियास मंसूरी, विधानसभा अध्यक्ष चंद्रेश राजपूत आदि अपने विचार रखे। इस मौके पर जोन प्रभारी शिव शंकर शर्मा, मोहित कुमार, निजाम अंसारी, रफी अंसारी, रघुमंगल सिंह, रजत क्रांतिकारी, राम मनोहर, जिया उल हक, अखिल कठेरिया, बाबूराम यादव, सर्वेश सिंह, पंकज यादव, अकील खान, वसीम अंसारी, देवेश कुमार, मुरारी लाल कठेरिया आदि लोक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User