मंत्री ने किया: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ

Aug 09, 2024 - 18:42
0 18
मंत्री ने किया: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ

block-350 block-350

मंत्री ने किया: काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ

 फर्रूखाबाद। सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय के द्वारा रामकृष्ण महाविद्यालय रानूखेड़ा कमालगंज में आयोजित काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलन व क्रांतिकारी अमर शहीदों की फोटो पर माल्यार्पण कर किया गया। जिलाधिकारी डॉ0 वीके सिंह ने मंत्री का बुके व स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह को काकोरी में हो रहे कार्यक्रम का व मुख्यमंत्री के संबोधन का एल0ई0डी0 पर लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ के बाद मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिजनों को माल्यार्पण कर, शॉल ओढ़ाकर व मिठाई भेंट कर सम्मानित किया। संस्कृति विभाग के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने जनसमूह को संबोधित करते हुऐ काकोरी कांड पर प्रकाश डाला।

उन्होंने कहा कि देश को आजाद कराने के लिये जिन शहीदों ने शहादत दी, देश आज उनको याद कर रहा है। उनको श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है आज पूरे प्रदेश के हर जिले में शहीदों के लिये मेले लग रहे है। 9 अगस्त का दिन वो दिन है जिस दिन क्रान्तिकारियो ने अंग्रेजों की नींव हिलाई थी। कार्यक्रम के पश्चात मंत्री द्वारा रानूखेड़ा ग्राम पंचायत के अमृतसरोवर पर वृक्षारोपण किया गया।

कार्यक्रम मे विधायक अमृतपुर सुशील शाक्य, विधायक भोजपुर नागेन्द्र राठौर, जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता,जिलाधिकारी मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्र, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User