तहसील सदर बार एसोसिएशन को सहयोग न मिल पाने के कारण तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

Aug 09, 2024 - 18:30
0 12
तहसील सदर बार एसोसिएशन को  सहयोग न मिल पाने के कारण तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

block-350 block-350

पदाधिकारीयों के द्वारा तहसील सदर बार एसोसिएशन को सहयोग न मिल पाने के कारण आज तहसील बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग

फर्रुखाबाद। पदाधिकारियों द्वारा सहयोग किया न किए जाने के कारण आज तहसील सदर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी भंग कर दी गई। यह महत्वपूर्ण निर्णय आज एल्डर्स कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन तहसील सदर की बैठक में लिया गया।

एल्डर्स कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन तहसील सदर के अध्यक्ष विनोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि बीते दिन की बैठक में संगठन का चुनाव मॉडल व वायलाज के अनुसार कराए जाने पर सहमत बनी। लेकिन संगठन के अध्यक्ष सचिव आदि पदाधिकारी चुनाव कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं। क्योंकि वह अपने पदों पर ही बना रहना चाहते हैं जबकि संगठन का कार्यकाल 15 फरवरी 2024 को ही समाप्त हो चुका है।

श्री कनौजिया ने विचार विमर्श के बाद निष्पक्ष पारदर्शी चुनाव कराने के लिए तहसील सदर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से भंग किए जाने की घोषणा कर दी। इस बात की जानकारी मिलते ही संगठन के पदाधिकारी मायूस हो गए।

वह लोग पुनः चुनाव में भाग लेने पर विचार करने को मजबूर हो गए। पदाधिकारियों की मनमानी से परेशान अधिवक्ताओं ने कार्यकारिणी भंग होने पर खुशी जताई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User