नहीं थम रहा लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे वृक्षों का कटान

Aug 09, 2024 - 07:55
0 48
नहीं थम रहा लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे वृक्षों का कटान

block-350 block-350

नहीं थम रहा लकड़ी माफियाओं द्वारा हरे वृक्षों का कटान

 फिर व्यस्त सड़क मार्ग के पास काटे गए लहलाते हरे भरे पेड़ –

 एसडीएम के निर्देश पर पहुंची वन विभाग की टीम – की काटी गई लकड़ी बरामद

कायमगंज / फर्रुखाबाद। कायमगंज – फर्रुखाबाद सड़क मार्ग पर स्थित टेड़ीकोन वाली जगह के पास हरे पेड़ों के कटान के दौरान तहसील प्रशासन को देख लकड़ी माफिया भाग गए। एसडीएम के निर्देश पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्षेत्र में लकड़ी माफिया हरे पेड़ों का कटान करने से बाज नहीं आ रहे है।

लकड़ी माफियाओं ने पहले इनायतनगर में हरे आम के दर्जनों पेड़ काटे। इसके बाद सुल्तनापुर में भी रात के अंधेरे में हरे पेड़ काट दिए। यह कार्य होता रहा और वन विभाग सोता रहा। हां बार बीते माह में हरे पेड़ों के कटान की संख्या बढ़ी है। बाद में वन विभाग के संज्ञान में पहुंचने पर मामूली जुर्माना लगाकर पल्ला झाड़ लिया जाता है।

इससे उसकी कार्यशैली पर सवाल उठ रहे है। रात फिर लकड़ी माफिया कायमगंज फर्रुखाबाद मार्ग स्थित टेड़ीकोन के समीप एक मंदिर के सामने हरे पेड़ों का कटान कर रहे थे । लेकिन वन विभाग सोया था। तभी एसडीएम को सूचना मिली कि अवैध तरीके से पेड़ों का कटान हो रहा है।

 उन्होंने फौरन नायब तहसीलदार सृजन कुमार व नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को टीम के साथ भेजा । वहीं वन विभाग को भी मौके पर जाने का निर्देश दिया । सबसे पहले तहसील प्रशासन पहुंचा। उसके बाद वन विभाग के रेंजर राजेश कुमार पहुंचे। जहां इन टीमों को देख लकड़ी काटने वाले भाग गए।

टीम ने मौके पर कटे पेड़ देखे। वन विभाग ने उनकी नापजोख की। नायब तहसीलदार ने जांच की। एसडीएम ने बताया कि हरे पेड़ों का कटान करने वाले किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएगे। दोषियों के विरुद्ध जुर्माना के अतिरिक्त भी आवश्यक कार्यवाही की जायेगी ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User