Etah News : बाप का हत्यारा बेटा असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार

Etah News : बाप का हत्यारा बेटा असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार

Aug 01, 2024 - 18:12
0 20
Etah News : बाप का हत्यारा बेटा असलाह कारतूस सहित गिरफ्तार

block-350 block-350

एटा । थाना अवागढ़ पुलिस को मिली सफलता, करीब 09 दिन पूर्व पिता की हत्या की घटना में वांछित चल रहा आरोपी पुत्र घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार।

 घटना का विवरण – दिनांक 23.07.2024 को वादी राजेश कुमार पुत्र श्रीचन्द निवासी शहनौआ थाना अवागढ एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर सूचना दी गई कि वादी के भाई तुकमान पुत्र श्रीचन्द निवासी ग्राम शहनौआ थाना अवागढ़ एटा की उसके पुत्र देवेशपाल ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मुअसं0- 148/24 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 01.08.2024 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा उपरोक्त घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त देवेशपाल सिंह पुत्र तुकमान सिंह निवासी ग्राम शहनौआ थाना अवागढ़ एटा को शहनौआ तिराहे के पास से समय करीब 05.45 बजे घटना में प्रयुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का नामपता– 1. देवेशपाल सिंह पुत्र तुकमान सिंह निवासी ग्राम शहनौआ थाना अवागढ़ एटा

गिरफ्तार करने वाली टीम– 1. थानाध्यक्ष अंकुश राघव 2. उ0नि0 (यूटी) विकास चन्द्र 3. है0का0 सुशील कुमार 4. है0का0 योगेन्द्र सिंह।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User