बड़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानलें नई कीमत

Aug 01, 2024 - 09:54
0 41
बड़ गए गैस सिलेंडर के दाम? जानलें नई कीमत

block-350 block-350

नई दिल्ली। आज से अगस्त का महीना शुरू हो गया है। महीने के पहले दिन तेल कंपनियों ने आम जनता को झटका दिया। दरअसल, तेल कंपनियों ने सुबह 6 बजे एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट कर दिये।

इस बार एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Price Hike) में बढ़ोतरी की गई। हालांकि, यह बढ़ोतरी केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों (Commercial LPG Cylinder Price) में किया गया है। घरेलू सिलेंडर के दाम अभी भी स्थिर बने हुए हैं। आज से कमर्शियल सिलेंडर 8.50 रुपये तक महंगा हो गया है।

कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें IOCLकी वेबसाइट के अनुसार आज से कमर्शियल सिलेंडर की नई दरें लागू हो गई है।राजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1652.50 रुपये हो गए हैं। पहले इसकी कीमत 1646 रुपये थी। कोलकता में (Kolkata LPG Cylinder Price) कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1756 रुपये से बढ़कर 1764.5 रुपये हो गया।

मुंबई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1605 रुपये का हो गया है। जुलाई में इसकी कीमत 1598 रुपये थी। चेन्नई में भी कमर्शियल सिलेंडर महंगा हो गया है। आज से चेन्नई में कॉर्मशियल सिलेंडर 1809.50 रुपये की जगह 1817 रुपये का हो गया। पिछले महीने यानी जुलाई में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती का एलान किया था। जुलाई में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 30 रुपये कम हो गए थे।

घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं आज से केवल कमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ें हैं। घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यानी घरेलू सिलेंडर के दाम स्थिर हैं। इस साल महिला दिवस के मौके पर सरकार ने घरेलू सिलेंडर के दाम में कटौती की थी।

इसके बाद से इसकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। देश की राजधानी दिल्ली में घरेलू सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User