अल्हादादपुर के प्रधान ने अपने सचिव पर सभी कार्यों में 20%कमीशन लेने का लगाया आरोप

Jul 20, 2024 - 20:27
0 37
अल्हादादपुर के प्रधान ने अपने सचिव पर सभी कार्यों में 20%कमीशन लेने का लगाया आरोप

block-350 block-350

अल्हादादपुर के प्रधान ने अपने सचिव पर सभी कार्यों में 20%कमीशन लेने का लगाया आरोप

दबंग सचिव पर मृत्यु प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र के नाम पांच सौ रुपए की अवैध वसूली तथा विकास कार्यों के नाम पर 20% कमीशन खोरी का प्रधानों ने लगाया आरोप 

नवाबगंज/ फर्रुखाबाद। विकास खण्ड नवाबगंज की ग्राम पंचायत अल्हादादपुर के प्रधान दिनेश कुमार , रमापुर दवीर के प्रधान विनीता यादव के पति पवन यादव व ग्राम पंचायत सैथरा के प्रधान पीयूष ने ग्राम पंचायत में तैनात सचिव धर्मेंद्र पाल पर आरोप लगाकर जिलाधिकारी से शिकायत की। जिसमे सचिव द्वारा गांवो के विकास कार्यों में कोई भी सहयोग न करने से विकास कार्य ठप पड़े है। सचिव के गांवों में न जाने से गांव के लोगों के जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र भी नहीं बन पा रहे है।

गांव में हुए विकास कार्यों के बकाया भुगतान करने में सचिव द्वारा 20 प्रतिशत की मांग की जा रही है। सचिव द्वारा गांव के मृतको के प्रमाण पत्र बनाने में भी 5 सौ रुपए की मांग की जा रही है। प्रधानों ने जिलाधिकारी से शिकायत कर गांवो में तैनात सचिव धर्मेंद्र पाल को ग्राम पंचायतों से हटाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

प्रधानो ने बताया कि सचिव द्वारा विकास कार्य में कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। भुगतान में 20 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है। कमीशन न देने पर कराए गए कई कार्यों का भुगतान भी नही हो सके है। इसके अलावा मृत्यु प्रमाण पत्रों में भी 5 सौ रुपए की मांग की जा रही है। जिससे गांवो के कई प्रमाण पत्र भी नहीं बन सके है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User