IAS देवी शरण उपाध्याय को CM योगी ने किया सस्पेंड

IAS देवी शरण उपाध्याय को CM योगी ने किया सस्पेंड

Jul 16, 2024 - 20:55
0 34
IAS देवी शरण उपाध्याय को CM योगी ने किया सस्पेंड

block-350 block-350

उत्तर प्रदेश में अनियमितताओं के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने यूपी के आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है।

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस देवी शरण उपाध्याय को अलीगढ़ में पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर सस्पेंड किया गया है। देवी शरण पर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप लगा है। आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय के ऊपर मनमाने ढ़ंग से जमीन पट्टों को आवंटित करने का आरोप लगा था।

उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटा दिया था और प्रतीक्षारत कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर के राजस्व परिषद के साथ संबद्ध कर दिया गया है। देवी शरण उपाध्याय साल 2012 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उनकी तैनाती साल 2022 के जुलाई महीने में सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद प्रयागराज में की गई थी।

 हालांकि, उनके ऊपर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पहले देवी शरण को प्रतीक्षारत किया गया लेकिन अब निलंबित कर दिया गया है। माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत IAS देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड किया गया है।

 मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक, पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User