गंगा में पानी घटा, रामगंगा में उफान से मक्का-मूंगफली की फसल बर्बाद

Jul 14, 2024 - 07:44
0 43
गंगा में पानी घटा, रामगंगा में उफान से मक्का-मूंगफली की फसल बर्बाद

block-350 block-350

गंगा में पानी घटा, रामगंगा में उफान से मक्का-मूंगफली की फसल बर्बाद

फर्रुखाबाद/अमृतपुर। गंगा में सैलाब का पानी कम हो गया। जबकि रामगंगा में उफान दर्ज किया गया| रामगंगा में बाढ़ का पानी बढने से खेतों में मक्के व मूंगफली की फसल खराब हो रही है| जिससे किसानों के माथे पर बल नजर आ रहे हैं| बीते बुधवार को गंगा का जलस्तर 136.55 मीटर था।

जो गुरुवार को घटकर 135.95 मीटर पर आ गय। वहीं नरौरा बांध से 25060 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।रामगंगा का जलस्तर 135.75 क्यूसेक बीते दिन दर्ज किया गया था| लेकिन गुरुवार को रामगंगा में उफान नजर आया| रामगंगा बढ़कर 136.20 मीटर पर आ गयीं हैं। राम गंगा में कुल 4735 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

गाँव के खेतों को तबाह कर रहा सैलाब बेच पट्टी डांडीपुर मियां पट्टी हरपालपुर कोला सोता मोकुलपुर वजीरपुर गहलर भावन हीरानगर गुडेरा आदि गांव के खेतों में पानी भरा हुआ है। खेतों में पानी भरा होनें से मक्का व् मूंगफली की फसल बर्बाद हो रही है| किसान कड़ी मेहनत के बाद उसे भरकर सुरक्षित जगह पर ले जाने की जुगत में है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User