अमांपुर विकास खंड में आयोजित किया गया सम्पूर्णता अभियान।

Jul 08, 2024 - 17:27
Updated: 2 years ago
0 96
अमांपुर विकास खंड में आयोजित किया गया सम्पूर्णता अभियान।

block-350 block-350

विकास खंड अमांपुर में आयोजित किया गया सम्पूर्णता अभियान।  जनपद कासगंज के विकास खंड अमांपुर में आयोजित किया सम्पूर्णता अभियान। इस कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाये गए विभिन्न उत्पादकों के बारे मैं विधायक हरिओम वर्मा ने जाना। इस कार्यक्रम में कस्तूरबा गाँधी विद्यालय की बच्चों ने सरस्वती वंदना पेश की। मंच का संचालन वीरी सिंह शाक्य ने किया। इस कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी, माननीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं खंड विकास अधिकारी की उपस्थिति में आज दिनांक 08/07/2024 को सम्पूर्णता अभियान का शुभारम्भ किया गया lइस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी महोदय, माननीय विधायक, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि एवं खंड विकास अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर शुभारम्भ किया गया।इस कार्यक्रम के दौरान भिन्न भिन्न योजनाओं से संबंधित स्टाल भी लगाए गये थे जैसे राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा साबुन बनाना धूपबत्ती अगरबत्ती मोमबत्ती आदि कार्य एवं बीसी सखी द्वारा भी स्टोर लगाई गई और मौके पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण, 30 वर्ष के ऊपर के व्यक्तियों की बी0 पी0, शुगर की जाँच, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का कार्यक्रम का कार्यक्रम भी किया गया lकार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक हरिओम वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सचिन कुमार, खंड विकास अधिकारी मुकेश राठौर, प्रधान संघ अध्यक्ष महेन्द्र सिंह, प्रभारी चिकित्सा अधिकारी संदीप राजपूत, ए डी ओ समाज कल्याण परवेज अली, ए डी ओ यतेंद्र कुमार, ए डी ओ पंचायत रामनिवास वर्मा ,प्रधान, रोजगार सेवक , समूह ,आशा ए एन एम व अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User