पत्नी के साढ़ू से थे अवैध सम्बंध, पति आया बुलाने ससुराल और फिर ...!

पत्नी के साढ़ू से थे अवैध सम्बंध, पति आया बुलाने ससुराल और फिर ...!

Jul 08, 2024 - 11:02
0 258
पत्नी के साढ़ू से थे अवैध सम्बंध, पति आया बुलाने ससुराल और फिर ...!

block-350 block-350

Crime News : एक महिला का अपनी बहन के पति से अवैध संबंध चल रहा था। वह लगातार अपने मायके ही रह रही थी। कुछ समय पहले उसका पति ससुराल पहुंचा। लेकिन महिला ने अपने आशिक के साथ मिलकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। आरोपियों ने जंगल में पत्थर से कूच-कूचकर युवक की हत्या कर दी।

इस मर्डर केस की मास्टरमाइंड मृतक की पत्नी निकली। यह झारखंड के बोकारो जिले की घटना है। जानकारी के मुताबिक, सिल्ली निवासी 46 साल के रितेश दत्ता की हत्या में पत्नी पिंकी देवी शामिल थी। पुलिस जांच में आए पुष्ट तथ्यों के आधार पर बालीडीह थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह ने रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसका खुलासा किया है। अवैध संबंध में हुए हत्याकांड में पत्नी की संलिप्तता जाहिर होने के बाद पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

अवैध संबंध के कारण हत्या कर रितेश का शव जंगल में फेंक दिया गया था। बालीडीह पुलिस ने तीन मार्च 2023 को करहरिया जंगल से 25 फरवरी से लापता रितेश का चोटिल व गला शव बरामद कर जांच शुरू की थी। मामले में पुलिस ने निर्मम हत्या में शामिल मृतक के छोटे साढ़ू चास मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुंभरी निवासी मणिलाल दत्ता एवं उसके दोस्त जैनामोड़ निवासी शिवपूजन उर्फ शिबू सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी मणिलाल का मृतक की पत्नी के साथ अवैध संबंध था। मृतक की पत्नी भी लगातार मायके में ही रहा करती थी। 25 फरवरी को रितेश दत्ता ट्रेन से ससुराल आ रहा था।

इस क्रम में बोकारो रेलवे स्टेशन उतरा। इस बीच षड्यंत्र के तहत आरोपी साढ़ू मणिलाल ने सहयोगी शिबू सिंह के साथ रेलवे स्टेशन पहुंचा। वहां से धोखे से रितेश को अगवा कर लिया। खाने-पीने के क्रम में मारपीट शुरू की। फिर अंधेरा होने पर रितेश को करहरिया जंगल ले गए। मारपीट कर अधमरा कर दिया। फिर बड़े पत्थर से कूच-कूचकर हत्या कर दी। लाश को वहीं जंगल में फेंक कर दोनों फरार हो गए। रितेश के परिजनों को पता चला कि वह ससुराल नहीं पहुंचा तो उनकी बेचैनी बढ़ गई। एक मार्च को बालीडीह थाने में रितेश के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई।

प्राथमिकी दर्ज करने के साथ अनुसंधान के क्रम में पुलिस को चौंकाने वाले तथ्य मिले। जिसके आधार पर मृतक के साढ़ू व उसके दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों ने स्वीकारोक्ति बयान में अपना जुर्म कबूल कर लिया। उनकी निशानदेही पर लापता रितेश के शव को बरामद किया गया था। परंतु मुख्य आरोपी पिंकी देवी के खिलाफ अनुसंधान जारी था। जिसमे पुख्ता प्रमाण मिले की पिंकी देवी हत्याकांड की मुख्य साजिशकर्ता थी। जिसने अवैध संबंध के कारण जेल गए प्रेमी के साथ हत्याकांड में शामिल थी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User