सिढ़पुरा :-गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण,अपराध न करने की ली प्रतिज्ञा।

Jul 08, 2024 - 17:38
0 16
सिढ़पुरा :-गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त ने किया आत्मसमर्पण,अपराध न करने की ली प्रतिज्ञा।

block-350 block-350

वांछित अभि0गण के विरूद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, गैंगस्टर के वांछित अभियुक्त द्वारा एम्बुलेंस से थाना सिढ़पुरा पहुंचकर किया आत्मसमर्पण, अपराध से की तौबा एवं भविष्य में अपराध नही करने की प्रतिज्ञा की व्यक्त । हिरासत में लेकर भेजा गया जेल ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध की जा रही प्रतिदिन कार्यवाही एवं दी जा रही दबिशों के परिणामस्वरुप थाना पटियाली से मु0अ0सं0 376/23 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त अरविन्द यादव उर्फ अगनलाल पुत्र महावीर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम परतापुर थाना पटियाली जनपद कासगंज ने अभियोग के विवेचक प्रभारी निरीक्षक थाना सिढपुरा जनपद कासगंज के समक्ष एम्बुलेंस से पहुंचकर परिजनों के साथ आत्मसमर्पण किया तथा अपराध से तौबा करते हुए अपराध नही करने की प्रतिज्ञा व्यक्त की और अपने को कमर में पुरानी चोट होने के कारण एम्बुलेंस द्वारा थाना आना बताया । अभियुक्त को नियमानुसार अभिरक्षा में लेते हुए आवश्यक विधिक कार्यवाही कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User