ईटभट्टे के पास मिला युवक का शव आसपास फैली सनसनी

Jul 08, 2024 - 08:03
0 12
ईटभट्टे के पास मिला युवक का शव आसपास फैली सनसनी

block-350 block-350

ईटभट्टे के पास मिला युवक का शव आसपास फैली सनसनी

 कायमगंज/फर्रुखाबाद कलाखेल ईट भट्टे के पास नीव में औधे मुंह युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने बताया मृतक को मिर्गी के दौरे पड़ते थे। उसका मानसिक संतुलन भी ठीक नहीं था। क्षेत्र के गांव कलाखेल स्थित बारहदरी के पास ईट भट्टे के समीप बाउन्ड्री के लिए नीव खुदी पड़ी है जिसमें पानी भरा था।

रविवार को राहगीरांे ने एक युवक का शव औधे मुंह देखा तो हैरान रह गए। शव मिलने की जानकारी पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ लग गई। शव मिलने की सूचना पर इंस्पेक्टर रामअवतार, इंस्पेक्टर लाइन आर्डर राजेश सिंह, कस्बा चौकी प्रभारी विद्यासागर तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुचे। जहां मृतक की शिनाख्त कटरा रहमत खा निवासी 26 वर्षीय सुरेश के रूप में हुई। ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी। जहां मृतक का भाई राजीव मौके पर पहुंचा और भाई का शव देख कर बिलख पड़ा।

उसने पुलिस को बताया कि सुरेश तीन दिन से घर नहीं आया। उसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। मिर्गी के भी दौरे पड़ते थे। उसका कहना था कि वह पहले भी कई कई दिन के लिए घर से चला जाता था। उसने बताया कि उसके मां, पिता का निधन हो चुका है। 8 वर्ष पहले उसका बड़ा भाई राजबहादुर की मौत हो गई थी। मृतक सुरेश उसकेे साथ मेहनत मजदूरी करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User