कायमगंज फर्रुखाबाद के बीच ट्रांसफार्मर लगे खंबा तेज हवा के झोंके में गिरा मचा हड़कंप

Jul 08, 2024 - 07:56
0 13
कायमगंज फर्रुखाबाद के बीच  ट्रांसफार्मर लगे खंबा तेज हवा के झोंके में गिरा मचा हड़कंप

block-350 block-350

कायमगंज फर्रुखाबाद के बीच ट्रांसफार्मर लगे खंबा तेज हवा के झोंके में गिरा मचा हड़कंप

शमशाबाद फर्रुखाबाद। बारिश और तेज हवा के चलते शाम को फर्रुखाबाद कायमगंज रोड पर फैजबाग में पशु चिकित्सालय एवं पेट्रोल पंप के निकट पोल समेत बिजली का ट्रांसफार्मर मुख्य सड़क पर आकर गिर गया। इससे बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई। मुख्य रोड पर पो ल के गिरने से आग लग गई। 1 घंटे तक सड़क के दोनों तरफ बा ह न फंसे रहे।

कायमगंज फर्रुखाबाद रोड पर पशु चिकित्सालय के पास मुख्य रोड की किनारे पोल पर बिजली का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है बारिश में तेज हवा के चलने से शाम के समय ट्रांसफार्मर मुख्य रोड पर पोल समेत आ गिरा। इसको देखते हुए आसपास के लोग घबरा गए। शमशाबाद बिजली उपकेंद्र को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई। मुख्य रोड पर ट्रांसफार्मर के गिरने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई।

जानकारी पर स्थानीय पुलिस चौकी की पुलिस की टीम आ गई। बिजली कर्मियों ने मुख्य रोड पर गिरे पोल को हटवाया। तब जाकर वाहनों का आवागमन शुरू हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User