Etah Crime News : ननदोई व भांजों सहित मिलकर राजकुमारी ने कराई प्रेमी पंकज की हत्या

Etah Crime News : ननदोई व भांजों सहित मिलकर राजकुमारी ने कराई प्रेमी पंकज की हत्या

Jul 06, 2024 - 19:59
0 696
Etah Crime News :  ननदोई व भांजों सहित मिलकर राजकुमारी ने कराई प्रेमी पंकज की हत्या

एटा । थाना जसरथपुर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट व सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में हत्या की घटना का सफल अनावरण कर महिला सहित दो आरोपी 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार

★घटना का संक्षिप्त विवरण– दिनांक 05/07/2024 को वादिया सुषुमा देवी पत्नी स्व0 उदयवीर सिंह निवासी ग्राम महाराजपुर थाना जसरथपुर जनपद एटा द्वारा थाना जसथपुर पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि वादिया का पुत्र पंकज जो दिनांक 01.07.2024 से लापता है तथा जिसकी गुमशुदगी थाने पर दर्ज है, उसकी हत्या सत्यप्रकाश के रिश्तेदार राजीव व राजकुमारी आदि ने कर दी है। इस सूचना पर थाना जसरथपुर पर मुअसं- 73/2024 धारा 103(1)/61(2) बीएनएस बनाम राजीव आदि 04 नफर पंजीकृत किया गया।

★ गिरफ्तारी का विवरण – दिनांक 05.07.2024 को थाना जसरथपुर पुलिस तथा जनपदीय स्वाट तथा सर्विलांस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही में मुकदमा उपरोक्त में वांछित चल रहे नामित अभियुक्त अनीश को अलीगंज सरौठ रोड़ कांशीराम कालोनी के पास से समय करीब 22.05 बजे गिरफ्तार किया गया है।

 गिरफ्तार अभियुक्त अनीश की निशानदेही पर मृतक पंकज के शव को अलीगंज सरौठ रोड ईदगाह के पास से बरामद किया गया है तथा दिनांक 05.07.2024 को ही मुकदमा उपरोक्त की नामित अभियुक्ता राजकुमारी को समय करीब 06.50 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

★ महत्त्वपूर्ण तथ्य - 1. मृतक पंकज के अभियुक्ता के साथ मधुर संबंध थे। 2. मृतक व अभियुक्ता का घर आमने सामने है। उनके मधुर संबंधों की जानकारी आसपास के व्यक्तियों को भी थी। 3. दोनों के मधुर संबंधों की बात से अभियुक्ता के ननदोई राजीव व उसके परिजन नाराज थे। 4. राजीव ने पूर्व में कई बार दोनों को समझाया था। लेकिन पंकज नहीं माना और चोरी छिपे राजकुमारी से मिलता रहा।

5. जब राजकुमारी के नन्दोई राजीव ने राजकुमारी पर ज्यादा दबाव बनाया तो राजकुमारी ने पंकज को रास्ते से हटाने का फैसला किया। 6. दिनांक 01.07.24 को राजकुमारी, राजीव व राजीव के लड़के विनय तथा अनीश ने योजनानुसार पहले तो राजकुमारी ने पंकज को फोन करके राजीव के बटाई के खेत (अलीगंज) में बुलाया। 7. और पंकज के आने पर चारों ने मफलर से गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा शव अलीगंज सरौंठ रोड़, ईदगाह के पास झाड़ियों में कच्चे तालाब के किनारे फेंक दिया। 8. गिरफ्तार अभियुक्त अनीश ने अपनी निशानदेही पर मृतक पंकज का शव उपरोक्त स्थान से बरामद कराया। 9. सामान्य आशय से अपराध किये जाने व शव को छिपाने के साक्ष्य पाये जाने पर अभियोग में धारा 238/5(3) बी0एन0एस0 की वृद्धि की गयी है।

★ गिरफ्तार अभियुक्तों का नामपता – 1. अनीश पुत्र राजीव निवासी भरापुरा थाना अलीगंज जनपद एटा (उम्र करीब 18 वर्ष) 2. राजकुमारी पत्नी सत्यप्रकाश निवासी महाराजपुर थाना जसरथपुर एटा (उम्र करीब 32 वर्ष) गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल व प्र0नि0 ओमप्रकाश सिंह मय पुलिस टीम

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User