डाक्टरनी ने पार्षद प्रेमी का कटा प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

डाक्टरनी ने पार्षद प्रेमी का कटा प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

Jul 02, 2024 - 15:36
0 668
डाक्टरनी ने पार्षद प्रेमी का कटा प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

block-350 block-350

Bihar News : बिहार से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, यहां एक प्रेमिका ने अपने ही प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। प्रेमी अस्पताल में भर्ती है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। प्रेमी और प्रेमिका दो साल तक रिलेशन में थे।

दोनों एक जुलाई को शादी भी करने वाले थे लेकिन शादी से पहले कुछ ऐसा हुआ कि प्रेमिका भड़क गई और प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट लिया। मामला बिहार के सारण का है, जहां शादी के कुछ वक्त पहले ही प्रेमी ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। इससे प्रेमिका इस कदर भड़क गई कि उसने अपने ही प्रेमी के गुप्तागों को काट दिया। घटना 1 जुलाई को सारण के मरहौरा में हुई। बताया गया कि दोनों दो साल से रिलेशनशिप में थे।

प्रेमी की हालत खराब है उसका पटना के अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को तुरंत अस्पताल भेजा, जहां उसे किसी और अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने जब प्रेमिका को पकड़ा और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई तो उसने पूरी कहानी बताई कि उसने अपने ही प्रेमी का प्राइवेट पार्ट क्यों काट दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों पिछले दो साल से रिलेशनशिप में थे।

1 जुलाई को दोनों छपरा की कोर्ट में शादी करने वाले थे, लेकिन ऐन वक्त पर प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया, जिसके चलते यह पूरी घटना हुई। लड़के का अस्पताल में चल रहा है, वह घायल हो गया था। प्रेमी की पहचान वेद प्रकाश के रूप में हुई है। खबरों की मानें तो प्रेमिका नर्सिंग होम चलाती थी और प्रेमी मढ़ौरा के वार्ड 12 का वार्ड पार्षद है।

दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका का आरोप है कि वेद प्रकाश ने कई बार शादी करने के नाम पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। अंत में उसने शादी करने से इनकार कर दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User