भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय का लखनऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

Jun 30, 2024 - 09:18
0 56
भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय का लखनऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

block-350 block-350

लखनऊ। भारतीय गोरखा परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नित्यानंद उपाध्याय का लखनऊ आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

जिला शाखा लखनऊ के अध्यक्ष जीवेश उपाध्याय ,सलाहकार श्रीमती सुशीला छेत्री ,सचिव किशोर सिंह अधिकारी ,सह सचिव गंगा बहादुर थापा,वित्त सचिव राजेश कुमार ,उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ,उपाध्यक्ष सहदेव सिंह ,सूचना एवं प्रसार श्रीमती शानू मल्ल ने जिला शाखा लखनऊ की तरफ से लखनऊ एयरपोर्ट पर फूल माला से उनका गरम जोशी के साथ स्वागत किया।

इस मौके पर जोन ४ के अध्यक्ष वी बी थापा , मूल सचिव रमेश थापा , जीव नारायण खनाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को गुलदस्ता भेट किया। उसके बाद जिला शाखा लखनऊ की संपूर्ण टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ वृंदावन स्थित कल्याण किचन में दिन का भोजन एवम सचिव किशोर सिंह अधिकारी ने सभी का आपसी परिचय करवाया। कुछ देर होटल में विश्राम के बाद लखनऊ टीम ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को लखनऊ ऐतिहासिक धरोहर एवं नवाबों के शहर इमामबाड़ा ,घंटा घर वा चौक अवध की शाम का परिचय करवाते हुए लखनऊ की मशहूर प्रकाश कुल्फी का लुफ्त लिया।

शाम को जिला अध्यक्ष के घर में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को लखनऊ विश्वविद्यालय स्मृति चिन्ह स्वरूप भेट किया। रात एक बार फिर से लखनऊ शहर का अवलोकन करवाते हुए लखनऊ के बरकास होटल के नवाबी भोजन का आनंद लिया।समस्त कार्यक्रम की रूप रेखा एवम समस्त कार्यक्रम को जिला शाखा लखनऊ ने बखूबी निभा कर लखनऊ की मेहमानदारी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को परिचय दिया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने जिला शाखा लखनऊ की तारीफ करते हुए कहा की मेरे जीवन का ये एक बेहतरीन यादगार लम्हा था और जब भी मैं लिखूंगा तो ये लम्हा जरूर लिखूंगा। भारतीय गोरखा परिसंघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की तारीफ के साथ चंद लम्हे को यादगार बना दिया।। लखनऊ से अशोक कुमार कनौजिया

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User