कासगंज:;सहावर पुलिस द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

Jun 27, 2024 - 19:00
Updated: 2 years ago
0 17
कासगंज:;सहावर पुलिस द्वारा कुल्हाड़ी से हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार।

block-350 block-350

अपराध नियंत्रण कि दिशा में कासंगज पुलिस की कार्यवाही जारी, थाना सहावर पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद कुल्हाडी आला कत्ल बरामद।

घटनाक्रम—25 जून 2024 की है वादी राजेन्द्र सिंह पुत्र सुखपाल सिंह निवासी ग्राम मिढौल खुर्द थाना सहावर जनपद कासगंज द्वारा अभि0गण 01.विपिन पुत्र मुन्नालाल 02. मीना पत्नी मुन्नालाल 03.मुन्नालाल पुत्र सुखपाल निवासीगण मिढौल खुर्द थाना सहावर, जिला कासगंज के द्वारा माँ कृष्णा देवी पत्नी सुखपाल की हत्या के सम्बन्ध में लिखित तहरीर देकर अवगत कराया गया, जिसके सम्बन्ध में थाना सहावर पर मु0अ0सं0 175/24 धारा 302/34 भादंवि पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई । कासगंज पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में उपरोक्त हत्या की घटना का संज्ञान लेते हुये क्षेत्राधिकारी सहावर शाहिदा नसरीन के नेतृत्व में टीम गठित कर तत्परता से कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया टीम द्वारा किये जा रहे लगातार प्रयासों के क्रम में उक्त अभियोग की घटना से सम्बन्धित नामित अभि0 मुन्नालाल पुत्र सुखपाल निवासी मिढौल खुर्द थाना सहावर जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है । अभि0 मुन्नालाल पुत्र सुखपाल निवासी मिढौल खुर्द थाना सहावर जनपद कासगंज की निशादेही पर एक अदद कुल्हाडी आला कत्ल बरामद किया गया है, गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User