अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से हुआ चुनाव

Jun 24, 2024 - 18:12
 0  30
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से हुआ चुनाव
follow on google सुराग ब्यूरो को गूगल पर फेवरेट बनाएँ

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों का सर्व सम्मति से हुआ चुनाव

-मंडी समिति की समस्याओं के निराकरण हेतु नवनिर्वाचित पदाधिकारी सभी का सहयोग ले करेंगे प्रयास 

कायमगंज / फर्रूखाबाद। आज नवीन मंडी समिति अनाज खंड कायमगंज में पिछले काफी समय से प्रतीक्षित संगठन पदाधिकारियों का चयन सर्व सम्मति से कर लिया गया । उसके अनुसार निवर्तमान अध्यक्ष ब्रजकिशोर दुबे को जिला कमेटी में मंत्री नियुक्त किया गया । तथा अध्यक्ष एवं महामंत्री पद के लिए भी सर्व सहमति से ही रजनेश यादव को अध्यक्ष एवं पिंटू राठौर को महामंत्री चुना गया ।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वह सबका साथ लेकर चलेंगे । मंडी की समस्याओं को उचित मंच पर उठाएंगे ।और सभी व्यापारी समस्याओं के संबंध में उनका सहयोग प्रदान करेंगे । नव निर्वाचित अध्यक्ष रजनेश यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि हम सबको साथ लेकर चलेंगे और जो भी मंडी की समस्याएं हैं । जैसे शीतल जल की व्यवस्था मंडी में साफ सफाई विद्युत व्यवस्था इन सभी समस्याओं का समाधान आप सब के सहयोग से कराने का पूरा प्रयास करेंगे ।

जिसमें आप सब का सहयोग अति आवश्यक है । चाहे इसके लिए हमको किसी भी स्तर पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता करना पड़े। संगठन के निर्वाचन एवं बैठक कार्यक्रम अवसर पर जिला महामंत्री सत्यनारायण वर्मा – जिला उपाध्यक्ष दिनेश बाथम ,नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता , युवा तहसील महामंत्री प्रवीण यादव , आलोक गुप्ता ,अनिल शाक्य ,बालक राम यादव ,गौरव गुप्ता , पवन राठौर, कैलाश राठौर, सनी शाक्य, सहित सभी अनाज व्यापारी उपस्थित रहे ।