दावत खाने आये मंदबुद्धि युवक को बनाया हविश का शिकार, FIR

Jun 24, 2024 - 18:09
0 21
दावत खाने आये मंदबुद्धि युवक को बनाया हविश का शिकार, FIR

block-350 block-350

अप्राकृतिक दुष्कर्म का आरोप – दो नामजद आरोप है कि दो युवकों ने धमकाकर मंदबुद्धि युवक को बनाया हविश का शिकार

कंपिल / फर्रुखाबाद । तिलक समारोह में दावत खाने आए मंदबुद्वि युवक को दो युवकों ने मारपीट कर धमकाते हुए कब्जे में ले अपनी हविश का शिकार बनाया । पीडित के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना के चार दिन बाद आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ कुकर्म मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है।

क्षेत्र के एक गांव निवासी ने पुलिस थाने में दिए प्रार्थना पत्र में कहा कि उसका बीस बर्षीय पुत्र मंदबुद्वि है। दो दिन पूर्व गांव में ही तिलक समारोह में दावत खाने गया था। देर रात गांव का ही एक युवक बहला फुसला कर उसके बेटे को अपने साथ एक बुजुर्ग व्यक्ति के घर ले गया। बुजुर्ग अपने घर के दरवाजे पर सो रहे थे।

अन्य परिजन तिलक समारोह में गए हुए थे। घर के अंदर पहले से एक युवक मौजूद था। दोनों युवकों ने बेटे के साथ मारपीट कर कुकर्म किया। शिकायत करने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। बेटे ने घर पहुंचकर रोते हुए मामले की जानकारी परिजनों को दी। पीड़ित पिता ने दो दिन बाद थाने पहुंच मामले की जानकारी पुलिस को दी।

पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों नीतेश उर्फ टिंकू व संतोष कुमार उर्फ पंछी के खिलाफ शनिवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली। हालांकि आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं । पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी जितेंद्र चौधरी ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है । मामले की विवेचना जारी है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User