सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा शामिल नहीं होंगे, लोगों को दिया जबाव - खामोश

Jun 20, 2024 - 11:30
0 35
सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शत्रुघ्न सिन्हा शामिल नहीं होंगे, लोगों को दिया जबाव - खामोश

block-350 block-350

बालीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। सोनाक्षी 23 जून को जहीर इकबाल से शादी करेंगी। जब से सोनाक्षी की शादी की खबरें सामने आई हैं।

लोग उनके परिवार को लेकर तमाम तरह के कयास लगा रहे हैं। तमाम खबरें थीं जहां ये दावा किया जा रहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा बेटी की शादी से नाराज हैं और उसमें हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि, अब एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने इसपर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं क्या बोले सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा। टाइम्स नाउ से खास बातचीत में शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी में नहीं जाने वाली खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है। उन्होंने कहा, "मुझे बताइए, वैसे भी ये लाइफ किसकी है? ये मेरी इकलौती बेटी की जिंदगी है, जिसपर मुझे नाज है और जिससे मैं बहुत प्यार करता हूं।

वो मुझे अपनी मजबूती का पिलर बुलाती है। मैं शादी में जरूर जाउंगा। मुझे क्यों नहीं होना चाहिए या मैं क्यों नहीं जाउंगा? उसकी खुशी मेरी खुशी है और मेरी खुशी उसकी खुशी है। उसके पास अपने पार्टनर को चुनने का, शादी की बाकी डीटेल्स चुनने का पूरा हक है। उन्होंने आगे कहा कि मैं दिल्ली में अपने राजनीतिक कामों को लेकर बहुत व्यस्त हूं। इस वक्त मेरा मुंबई में होना ये बताता है कि ना केवल उसके (सोनाक्षी सिन्हा) मजबूती के पिलर के रूप में बल्कि उसके असली कवच के रूप में मैं यहां मौजूद हूं।

उन्होंने कहा कि सोनाक्षी और जहीर को साथ रहना है। वो साथ में बहुत अच्छे लगते हैं। शत्रुघ्न ने कहा कि जो लोग ऐसे झूठ को फैला रहे हैं वो बस इस खुशी के मौके से निराश हैं क्योंकि वो बस झूठ फैला रहे हैं और कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि मैं ऐसे लोगों को अपने आइकॉनिक डायलोग से सतर्क करना चाहूंगा- "खामोश, इससे आपका कोई लेनादेना नहीं है। अपने काम से काम रखिए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User