Rajasthan News : प्रेमी के कर्ज उतारने के लिए बहु ने घर मे करा दी 40 लाख की चोरी

Rajasthan News : प्रेमी के कर्ज उतारने के लिए बहु ने घर मे करा दी 40 लाख की चोरी

Jun 16, 2024 - 17:13
0 572
Rajasthan News :  प्रेमी के कर्ज उतारने के लिए बहु ने घर मे करा दी 40 लाख की चोरी

block-350 block-350

Rajasthan Crime News:झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ कस्बे के घूमचक्कर इलाके में 23 मई की रात को एक मकान से हुई 40 लाख रुपए के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने परिवार की छोटी बहू व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने युवक के जयपुर स्थित फ्लेट से चोरी किए गए गहने व चोरी की वारदात में काम में ली गई बाइक बरामद कर ली है। एसपी राजर्षि राज वर्मा व जांच अधिकारी एसआई अमर सिंह ने बताया कि आरोपी देवेंद्रसिंह बेरोजगार था और देवेंद्र पर कर्जा हो गया था।

यह कर्ज चुकाने के लिए उसकी प्रेमिका ने चोरी का प्लान बनाया. प्रेमिका अनिता ने पूरा प्लान तैयार कर गणपति नगर कालवाड़ रोड जयपुर निवासी अपने प्रेमी देवेंद्रसिंह से अपने ही घर 40 लाख रुपए के जेवरात चोरी की वारदात को अंजाम दिलवाया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी देवेन्द्र 25 मई की रात को करीब 25 लाख के गहने बालकोनी में फेंक गया. पुलिस से मकान से बीटीएस उठाई तो परिवार की छोटी बहू अनिता पर शक हुआ।

पुलिस ने अनिता की कॉल डिटेल निकलवाई. कॉल डिटेल में सामने आया की अनिता वारदात से पहले एक नम्बर पर लगातार बात करती थी। मगर वारदात के बाद उस नंबर पर बात नहीं की. जिसके बाद पुलिस ने मामले में जांच आगे बढ़ी और अनिता व उसके प्रेमी देवेंद्रसिंह को गिरफ्तार कर देवेंद्र के जयपुर स्थित फ्लैट से करीब 15 लाख रुपए कीमत के जेवरात बरामद किए हैं।

पूछताछ में आरोपी देवेन्द्र ने बताया की अनिता ने घर की लोकेशन वाट्सएप के जरिए भेजी थी. वीडियो कॉल करके वो जगह दिखाई. जहां पर गहने रखे हुए थे. कुछ फोटो भी वाट्सएप पर भेजे थे.पुलिस आरोपी देवेन्द्र सिंह से गहनता से पूछताछ कर रही हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Wow Wow 1
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User