UP : पेपर लीक पर कानून, दिल्ली से लौटे योगी कड़े निर्देश

UP : पेपर लीक पर कानून, दिल्ली से लौटे योगी कड़े निर्देश

Jun 09, 2024 - 07:57
0 210
UP : पेपर लीक पर कानून, दिल्ली से लौटे योगी कड़े निर्देश

block-350 block-350

UP में बीजेपी के खराब प्रदर्शन के बाद से ही योगी सरकार एक्शन में है। चुनावों में रोजगार से लेकर पेपर लीक बड़े मुद्दे रहे। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे जोर शोर से उठाया। चुनावों में इंडिया गठबंधन को इसका फायदा हुआ।

अब यूपी की बीजेपी सरकार अपनी गलतियां सुधारने में जुट गई है. सरकार का सारा जोर अब सरकारी नौकरी देने और पेपर लीक रोकने पर है। शनिवार को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सीधे शब्दों में कहा है कि चनय परीक्षाओं में शुचिता के साथ खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जाएग। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश में सॉल्वर गैंग-पेपर लीक कराने जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नया कानून भी तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने भर्ती परीक्षाओं की शुचिता, गोपनीयता और पारदर्शिता में होने वाले व्यापक सुधार को लेकर आयोग के साथ भी चर्चा की है। यूपी में पेपर लीक कराने वालों और सॉल्वर गैंग के खिलाफ कठोर से कठोर सजा दिलाई जाएगी. इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षाओं के लिए सरकारी या वित्त पोषित शिक्षण संस्थान को ही केंद्र बनाया जाए। परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाते समय यह भी ध्यान रखा जाएगा कि सेंटर पर हर एक कमरे में सीसीटीवी की व्यवस्था है या नहीं।

जहां, सीसीटीवी की व्यवस्था होगी उन्हीं संस्थानों को केंद्र बनाया जाएगा। इसके अलावा पेपर सेट होने से लेकर रिजल्ट तक होनी वाली पूरी प्रक्रिया में सुधार लाने के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि हर पाली में दो या अधिक पेपर सेट जरूर होने चाहिए, प्रत्येक सेट के प्रश्न पत्र की छपाई अलग-अलग एजेंसियों के माध्यम से कराना बेहतर होगा।

इसके अलावा परीक्षा केंद्र आवंटन में महिलाओं और दिव्यांगों की आवश्यकताओं का भी ध्यान रखा जाएगा। इसके अलावा योगी सरकार ने रिक्त पदों पर चयन प्रक्रिया में भी तेजी लाने जा रही है. इसके लिए विभागों को जल्द से जल्द अधियाचन भेजने का निर्देश दिया गया है। योगी ने चयन आयोग को परीक्षा से पूर्व, परीक्षा के दौरान और परीक्षा के बात शासन स्तर के शीर्ष अधिकारियों तथा एसटीएफ के संपर्क में रहने का निर्देश दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User