फेरी लगाकर परिवार का पेट पालने वाले के घर लाखो के चोरी

Jun 03, 2024 - 20:56
0 24
फेरी लगाकर परिवार का पेट पालने वाले के घर लाखो के चोरी

block-350 block-350

फेरी लगाकर परिवार का पेट पालने वाले के घर लाखो के चोरी

 कंपिल/फर्रुखाबाद । मोहल्ला मांझ गांव पूर्व में फेरी विक्रेता के घर लाखो के जेबरात, नकदी चोरी हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। परिजन छत पर सो रहे थे। नगर के मोहल्ला मांझ गांव पूर्व निवासी सद्दाम हुसैन फेरी लगाकर परिवार का भरण पोषण करता है।

रविवार की रात सद्दाम परिवार के साथ छत पर सो रहा था। किसी पहर चोर घर के पीछे दीवार के सहारे छत पर चढ़कर सीढ़ियों से नीचे उतर गए। चोरों ने कमरे की खूंटी पर टंगे सद्दाम की पत्नी के पर्स में रखे पांच हजार रुपए व अलमारी की चाबी निकाल ली। चोरों ने अलमारी का ताला खोलकर उसमे रखे तीन लाख के सोने, चांदी के जेवर व कूलर पर रखा बीस हजार रुपए का मोबाइल चोरी कर लिया। चोर घर के मुख्य दरवाजे को खोलकर फरार हो गए।

सोमवार सुबह परिवार को घटना की जानकारी हुई। कमरे में सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गयी। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। कस्वा इंचार्ज दारोगा संजय राय ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। पुलिस ने घटना के संबंध में पीड़ित परिवार से जानकारी जुटायी। पीड़ित ने थाने पहुंच मामले की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User