Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Results: TV चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में BJP की सरकार बना दी?

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Results: TV चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में BJP की सरकार बना दी?

Jun 2, 2024 - 06:40
 0  282
Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Results: TV चैनलों ने अपने एग्जिट पोल में  BJP की सरकार बना दी?
Follow:

Lok Sabha Election 2024 Exit Poll Results: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए हुए चुनावों में ज्यादातर एग्जिट पोल यानी मतदान पश्चात सर्वेक्षण में भाजपा तथा उसके नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के भारी बहुमत से लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अनुमान व्यक्त किया गया है और कांग्रेस तथा उसके सहयोगियों का इंडिया समूह कहीं भी टक्कर में दिखाई नहीं दे रहा है।

शनिवार को सातवें एवं अंतिम चरण का मतदान संपन्न होने के बाद टुडेज चाणक्य और इंडिया टीवी इन दोनों के एग्जिट पोल में राजग को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अनुमान के अनुसार 400 के पार सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है। टुडेज चाणक्य ने राजग को 400 सीटें मिलने तथा इंडिया टीवी ने राजग को 371 से 401 सीटें देने की बात कही है। इन दोनों ने इंडिया समूह को क्रमश 107 और 109 से 139 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। अन्य को क्रमश 36 और 28 से 38 सीटें मिलने की बात कही गई है।

अलग अलग समाचार संगठनों तथा एजेंसियों के एग्जिट पोल की औसत के आधार पर एनडीटीवी के पोल ऑफ पोल्स में राजग को 366, इंडिया समूह को 144 तथा अन्य को 33 सीटें मिलने की बात कही गई है। इसमें भाजपा को अकेले 305 सीटें मिलने की बात कही गई है जो उसके पिछली बार के 303 के आंकड़े से अधिक है। कांग्रेस को अकेले 64 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। अन्य सर्वेक्षणों में इंडिया न्यूज-डी डायनमिक्स ने अपने अनुमान में राजग को 371, इंडी गठबंधन को 125 तथा अन्य को 47 सीटें दी हैं जबकि जन की बात एग्जिट पोल में राजग को 362 से 392, इंडी गठबंधन को 141 से 161 तथा अन्य को 10 से 20 सीटें दी हैं। रिपब्लिक भारत मैट्रिज़ ने राजग को 353 से 368, इंडी गठबंधन को 118 से 133, अन्य को 43 से 48 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है।

रिपब्लिक टीवी पी मार्क और टीवी 5 तेलुगु के अलग-अलग सर्वेक्षणों में राजग को 359, इंडी गठबंधन को 154 एवं अन्य को 30 सीटें मिलने की संभावना जतायी गयी है। दैनिक भास्कर ने राजग को 281 से 350, इंडी गठबंधन को 145 से 201 और अन्य को 33 से 49 सीटें मिलने की बात कही है। न्यूज नेशन ने राजग को 342 से 378, इंडी गठबंधन को 153 से 169 और अन्य को 21 से 23 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया है। India News-D-Dynamics Exit Poll के मुताबिक इंडिया न्यूज-डी-डायनैमिक्स ने अपने एग्जिट पोल में एनडीए की वापसी की संभावना जताई है। इस एग्जिट पोल में NDA को 371 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। INDIA गठबंधन को 125 सीटें मिल रही हैं।

अन्य को 47 सीटें मिलने का अनुमान है। महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर : एबीपी के एक्जिट पोल के मुताबिक महाराष्ट्र में एनडीए को 22 से 26 सीटें मिल सकती हैं, जबकि इंडिया को 23 से 25 सीटें मिल सकती हैं। बिहार में भाजपा को नुकसान : आजतक के पोल के मुताबिक बिहार में भाजपा को नुकसान होता दिख रहा है। बिहार में भाजपा को 13 से 15 सीटें मिल सकती हैं। जदयू को 9 से 11 सीटें मिल सकती हैं। एलजेपीआर को 5 सीटें, आरजेडी 6 से 7 सीटें, जबकि कांग्रेस को 1 से 2 सीटें मिल सकती हैं। अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। एनडीए को 359 सीटें : रिपब्लिक टीवी-पी मार्क के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए 359 सीटों के साथ तीसरी बार सत्ता में वापसी कर रही है। इस एग्जिट पोल में INDIA गठबंधन को 154 सीटें मिलने की संभावना जताई है।

अन्य दलों को 30 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। India Today- Axis My India के मुताबिक बिहार में INDIA गठबंधन को 48 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। राज्य की 40 सीटों में से NDA को 29-33 सीटें मिलने का अनुमान है। साल 2019 में NDA को 39 सीटें मिली थीं, वहीं 7-10 सीटें इस चुनाव में INDIA को मिलने जा रही हैं। इसके अलावा 0-2 सीटें अन्य के खाते में जा रही हैं। दिल्ली में बीजेपी को 6 सीटें : न्यूज 24-टुडेज चाणक्य ने अपने लोकसभा एनालिसिस में भाजपा को 7 में 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। एक सीट INDIA गठबंधन के खाते में जाने की संभावना जाहिर की है। मध्यप्रदेश में एनडीए को 29 सीट : मध्यप्रदेश में INDIA को 33 प्रतिशत वोट मिलने जा रहे हैं। सीट की बात करें तो 29 सीटों वाले राज्य में NDA को 28-29 सीट मिलने जा रही हैं।

INDIA को 0-1 सीट मिलने जा रही हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया Exit Poll मध्य प्रदेश में INDIA को 33 फीसदी वोट मिलने जा रहे हैं। राजस्थान में भाजपा को नुकसान : India Today- Axis My India के मुताबिक राजस्थान में लोकसभा की 25 सीटों में NDA को 51 फीसदी वोट मिलता नजर आ रहा है तो वहीं इंडिया को 41% वोट मिलता दिख रहा है। NDA को 16-19 सीटें मिलती दिख रही हैं। अलावा इंडिया को 5-7 सीटें मिल रही हैं। फिलहाल NDA के पास राज्य की सभी 25 सीटें हैं। टाइम्स नाउ-ईटीजी रिसर्च ने अपने एग्जिट पोल में राजस्थान की कुल 25 सीटों में से बीजेपी को 18 सीटें मिलने की संभावना जताई है। सर्वे के मुताबिक कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को सिर्फ 7 सीटें हासिल होंगी।

छत्तीसगढ़ में India Today- Axis My India के मुताबिक छत्तीसगढ़ में NDA को 57 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। यहां NDA को 10-11 सीटें मिलने का अनुमान है तो वहीं INDIA को 0-1 सीट मिलती दिख रही है। गुजरात में NDA को 63 फीसदी वोट शेयर मिला है। इसके अलावा INDIA को 33 फीसदी वोट शेयर मिला है। India Today- Axis My India के मुताबिक NDA को 25-26 और INDIA को 0-1 सीट मिलने का अनुमान है। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। इसमें से सूरत सीट पर चुनाव नहीं हुआ क्योंकि भाजपा के उम्मीदवार ने निर्विरोध ही यह चुनाव जीत लिया है।India Today-Axis My India Exit Poll के मुताबिक झारखंड की 14 सीटों में से NDA को 8-10 सीटें, INDIA को 4-6 सीटें मिलती दिखाई गई हैं।

India Today- Axis My India के मुताबिक गोवा में NDA को 52 फीसदी वोट मिलता दिख रहा है तो वहीं 43 फीसदी वोट INDIA को मिल सकती है। इसके अलावा सीट शेयरिंग की बात करें तो 2 में से 1-1 सीटें दोनों दलों के खाते में जाते दिख रही हैं। India Today- Axis My India के मुताबिक दिल्ली में INDIA को 0-1 सीट मिल सकती है। राजधानी दिल्ली में BJP को 54 फीसदी वोट शेयर मिलता दिख रहा है तो वहीं 44 फीसदी वोट INDIA ब्लॉक को मिल रहा है। पश्चिम बंगाल में सी वोटर के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती दिख रही है।

भाजपा को यहां 23 से 27 सीटों पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस के खाते में 1 से 3 तो टीएमसी को 13 से 17 सीटों पर जीत मिलने की संभावना है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक बंगाल में भाजपा को 22 से 26 सीटें दी हैं। टीएमसी को 14 से 18 सीटों पर जीत मिलने की संभावना जताई गई है। कांग्रेस को 1 से 2 सीटों पर जीत हासिल हो सकती है। India Today- Axis My India के एग्जिट पोल मुताबिक हरियाणा की 10 सीटों में से भाजपा को 6-7 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े के मुताबिक भाजपा को 6-8 तो कांग्रेस को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। एग्जिट पोल पर राजनांदगांव लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार भूपेश बघेल ने कहा कि एक बात सामान्य है जो सभी मैनस्ट्रीम मीडिया में दिखाई दे रही है, सभी ने तमिलनाडु, केरल और फिर कर्नाटक और तेलंगाना से एग्जिट पोल की शुरुआत की है।

 4 जून को परिणाम भी आएंगे, अभी तो सवाल टीआरपी का है।" India Today- Axis My India एग्जिट पोल के मुताबिक पंजाब में NDA को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। वहीं 13 सीटों वाले इस राज्य में INDIA को 7-9 सीटें मिल सकती हैं। पंजाब में कांग्रेस और AAP अलग-अलग चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में AAP को 0-2 सीटें मिलने का अनुमान है। शिरोमणि अकाली दल को 2-3 सीटें मिलती दिख रही हैं। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबक NDA को हरियाणा 10 में से 6-8 सीटें, दिल्ली 7 में से 6-7 सीटें, पंजाब 13 में से 2-4 सीटें, गोवा 2 में से 1 सीट, राजस्थान 25 में से 16-19 सीटें, मध्यप्रदेश 29 में से 28-29 सीटें, गुजरात 26 में से 25-26 सीटें, छत्तीसगढ़ 11 में से 10-11 सीटें, झारखंड 14 में से 8-10 सीटें, बिहार 40 में से 29-33 सीटें, केरल 20 में से 2-3 सीटें, कर्नाटक 28 में से 23-25 सीटें और तमिलनाडु 39 में से 2-4 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तराखंड में सभी 5 सीटें भाजपा को मिलती दिख रही हैं। हिमाचल की बात करें तो भाजपा सभी 4 सीटों पर जीतती दिख रही है। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के मुताबिक असम की 14 सीटों में से भाजपा को 9 से 10 पर जीत मिल सकती है। कांग्रेस 1 से 2 सीटें तो एआईयूडीएफ को 1 सीट मिलने का अनुमान है। India Today- Axis My India के मुताबिक NDA को असम में 10-12 और इंडिया को 2-4 सीटें मिल सकती हैं। जम्मू कश्मीर NDA को 0-2 सीटें तो वहीं INDIA को 0-3 सीटें मिल सकती हैं।इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तरप्रदेश की 80 सीटों में से भाजपा को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं। सपा के खाते में 10 से 16, कांग्रेस को 1 से 3, अपना दल को 2 और रालोद को 1 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

 AAP नेता सोमनाथ भारती ने EXIT पोल पर सवाल उठाए। मोदी तीसरी बार PM बने तो सिर मुंडवा लूंगा। 4 जून को सभी EXIT पोल गलत साबित होंगे। हरदीप पुरी ने क्या कहा : भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि खरगेजी ने आज (INDIA गठबंधन के लिए लोकसभा चुनाव में 295 सीटों का) आंकड़ा दिया है...'मुंगेरीलाल के हसीन सपने'। कांग्रेस को उम्मीद है कि उन्हें 300 सीटें मिलेंगी जबकि वह 328 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर उनका स्ट्राइक रेट 80% भी हो तो भी उन्हें 300 सीटें नहीं मिलेंगी। एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि हम पूरे देश में घूम-घूम कर प्रचार कर रहे हैं और हमें पता है कि जमीनी हकीकत क्या है।

एग्जिट पोल पूरी तरह से अवैज्ञानिक हैं। पिछले साल छत्तीसगढ़ और राजस्थान में अधिकांश एग्जिट पोल के नतीजे गलत निकले थे। हमारी दिलचस्पी असली पोल में है यानि जनता के वोट... कर्नाटक में भाजपा को काफी नुकसान होगा और केरल और तमिलनाडु में उन्हें निश्चित रूप से कोई फायदा नहीं होगा। दैनिक भास्कर के एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है। एग्जिट पोल में NDA को 281-350 सीटें मिल सकती हैं, वहीं INDIA गठबंधन को 145-201 सीटें और अन्य को 33-49 सीटें मिलती दिखाई गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारा अभियान चला था 'फिर एक बार मोदी सरकार'....अभी तक के जो रुझान आ रहे हैं, वो अपने आप में अत्यंत आनंददायी है। यद्यपि एक बार रिजल्ट आने के बाद जो आनंद आता है, उसकी अलग बात रहती है।

अभी रुझान आया है, चार तारीख को रिजल्ट भी आएगा। रुझान में मध्यप्रदेश की सभी 29 सीटें आ रही है। साथ ही देशभर में एनडीए की सीटें 370 से ऊपर जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो कहा था, वे करके दिखा रहे हैं। मैं देशवासियों-प्रदेशवासियों का आभार मानता हूं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश फिर आगे बढ़ेगा। मेरी अपनी ओर से बधाई। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 342-378 सीटें, INDIA गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। न्यूज24-टुडेज चाणक्या के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 68 सीटों पर जीत मिल सकती है।

 विपक्ष के खाते में 12 सीटें आ सकती हैं। अन्य दलों को एक भी सीट नहीं मिलने के आसार हैं। इंडिया टीवी के एग्जिट पोल के अनुसार उत्तरप्रदेश की 80 सीटों में से भाजपा को 62 से 68 सीटें मिल सकती हैं। सपा के खाते में 10 से 16, कांग्रेस को 1 से 3, अपना दल को 2 और रालोद को 1 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। India Today- Axis My India के यूपी एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 67-72 सीटें मिल सकती हैं। इंडिया को 8-12 सीटें मिलने का अनुमान है। मायावती की बसपा की बात करें तो 0-1 सीट का अनुमान जताया जा रहा है। न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक NDA को 342-378 सीटें, INDIA गठबंधन को 153-169 सीटें और अन्य को 21-23 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक ओडिशा की 21 सीटों पर भाजपा को 18-20, बीजू जनता दल को 0-2, कांग्रेस/INDIA को 0-1 सीट मिल सकती है।