Etah News : कोतवाली देहात और एसओजी टीम ने 13 मुकदमों का आरोपी माल सहित गिरफ़्तार

Jun 01, 2024 - 17:18
0 31
Etah News : कोतवाली देहात और एसओजी टीम ने 13 मुकदमों का आरोपी माल सहित गिरफ़्तार

block-350 block-350

एटा — थाना कोतवाली देहात पुलिस तथा जनपदीय इन्टेलीजेन्स विंग द्वारा दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का सफल अऩावरण, घटना में प्रकाश में आए शातिर अभियुक्त,लूटे गये 7350 रुपये तथा अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

घटना- दिनांक-30.04.2024 को वादी शीलेन्द्र सिंह पुत्र श्री जागेश्वर सिंह निवासी ग्राम केशरपुर थाना जैथऱा जिला एटा द्वारा थाना कोतवाली देहात पर इस आशय की लिखित सूचना दी कि वादी दिनांक-30.04.2024 को एटा से अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउण्ड कराकर अपने घर वापस जा रहा था तभी ग्राम पवास के करीव पहुंचा ही था कि पीछे से सफेद अपाचे सवार अज्ञात दो व्यक्ति वादी की पत्नी के जंजीर व मंगलसूत्र छीन कर भाग गये।

 इस सम्वन्ध में थाना कोतवाली देहात पर मुअसं-151/2024 धारा-392 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। घटना का अनावरण - थाना कोतवाली देहात तथा इंटेलीजेन्स विंग की संयुक्त कार्यवाही में आज दिनांक-01.06.2024 को शातिर अभियुक्त जसवीर उर्फ नैना उर्फ विकास यादव पुत्र राजवीर सिह नि0 भुर्रका थाना सिकन्द्राराऊ, जिला हाथरस हाल निवासी नगला गडरिया थाना सकरौली एटा को 7350 रुपये तथा एक तमंचा व 2 जिन्दा कारतूस(315 वोर) सहित गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुध्द थानास्तर से आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त जसवीर उपरोक्त द्वारा दिनांक 30.04.2024 को पवास नहर के पास एक महिला से जंजीर तोडने की घटना को स्वीकार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता - 1. जसवीर उर्फ नैना उर्फ विकास यावद पुत्र राजवीर सिह नि0 नगला गडरिया थाना सकरौली एटा। बरामदगी - 1. 7350 रुपये तथा एक तमंचा व 02 जिन्दा कारतूस(315 बोर) अभियुक्त जसवीर का आपराधिक इतिहास– बिभिन्न थाना क्षेत्रों के संगीन धाराओं में 13 मुकदमे पंजीकृत है।

 गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम - 1 निर्दोष सिह सेंगर 2. उ0नि0 श्रवण कुमार 3. उ0नि0 पंकज मणि 4. उ0 निरी0 अंकुश राघव प्रभारी इंटेलिजेंस विंग 5. उ0 निरी0 नितिन चौधरी प्रभारी सर्विलांस सेल 6. मु0आ0 प्रदीप कुमार 7. मु0आ0 मनी कुमार 8. मु0आ0 भूपेंद्र सिंह सर्विलांस सेल 9. आ0 दीपक त्रिवेदी 10. आ0 विनय कुमार 11. का0 धर्मेन्द्र कुमार 12 .का0 रामू यादव

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User