कासगंज पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

May 27, 2024 - 18:10
0 14
कासगंज पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

block-350 block-350

वांछित अभि0गण के विरुद्ध कासगंज पुलिस का अभियान जारी, थाना कासगंज पुलिस द्वारा 01 वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद ।

 पुलिस अधीक्षक कासगंज अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक कासगंज राजेश भारती के पर्यवेक्षण में जनपद में वांछित अभि0गण की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी नगर श्री अजीत चौहान के नेतृत्व में थाना कासगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 346/24 धारा 336 भादवि में वांछित अभियुक्त सूरज यादव पुत्र श्रीपाल सिंह निवासी ग्राम नौरथा थाना व जनपद कासगंज को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है, जिसके कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर हुआ है । अभियुक्त से हुई बरामदगी के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि कर अभियुक्त के विरुद्ध नियामनुसार विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
Sunil Kumar

Sunil Kumar ब्यूरो चीफ ,कासगंज हैं, जो स्थानीय समाचारों, घटनाओं पर लेखन करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और सटीक जानकारी पहुंचाना है।

Comments (0)

User