Farrukhabad: दामाद को जिंदा फूंकने पर ससुर व दो सालों को आजीवन कारावास

May 21, 2024 - 09:41
0 31
Farrukhabad: दामाद को जिंदा फूंकने पर ससुर व दो सालों को आजीवन कारावास

block-350 block-350

दामाद को जिंदा फूंकने पर ससुर व दो सालों को आजीवन कारावास फर्रुखाबाद। दामाद को ससुर ने दो बेटों के साथ मिलकर मिट्टी का तेल डालकर जला दिया।

 जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गयी| मामले में न्यायालय नें ससुर व दो सालों को आजीवन कारावास की सजा से दंडित किया है। बीते 31 दिसम्बर 2020 को कोतवाली मोहम्मदाबाद में ओम प्रकाश पुत्र रमेश चन्द्र निवासी आजाद नगर लाइन पार फिरोजाबाद नें मुकदमा दर्ज कराया| जिसमे कहा कि उसके 30 वर्षीय पवन कुमार की ससुराल ग्राम तेरा मोहम्मदाबाद में है| पवन की पत्नी रामा देवी नें दहेज उत्पीड़न का मुकदमा न्यायालय में चल रहा है।

बीते 18 दिसंबर को पवन न्यायालय तारीख पर आया था तो उसकी पत्नी रामा देवी के भाई गुड्डू व नन्हे व पिता श्रीकृष्ण नें समझौता करानें की कहकर तेरा सकवाई की मोड़ पर बुलाया और लाठी-डंडो से मारापीटा और मिट्टी का तेल डालकर जला दिया| उपचार के दौरान 30 दिसंबर 2020 को उसकी मौत हो गयी| पुलिस नें मामले में आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की।

मुकदमा विचारण के दौरान न्यायालय नें अभियुक्त श्रीकृष्ण व उसके पुत्र गुड्डू व नन्हे को दोष सिद्ध किया। सत्र न्यायाधीश विनय कुमार तृतीय नें आरोपियों को हत्या के मामले में आजीवन कारावास व पांच-पांच हजार के अर्थदंड से दंडित किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User