2 दिन में ही लेली नईं दुल्हन की जान, सनकी जेठ ने नल के हत्थे से पीट पीट कर मार डाला

May 16, 2024 - 07:44
Updated: 2 years ago
0 257
2 दिन में ही लेली नईं दुल्हन की जान, सनकी जेठ ने नल के हत्थे से पीट पीट कर  मार डाला

block-350 block-350

Bihar Crime News: पूर्णिया के चंपानगर थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो स्थित प्रसादपुर बेलदारी गांव में एक सिरफिरे सनकी भैंसुर ने खिचड़ी बना रही अपने ही सहोदर छोटे भाई की नयी नवेली 20 वर्षीय पंजाबन दुल्हन की चापाकल के डंडे से बेतहाशा सिर पर वार कर हत्या कर दी।

सूचना पर घटना स्थल पहुंची चंपानगर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने मृतक दुल्हन शव कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है और मृतका के आठ वर्षीय भाई गुलशन कुमार के बयान पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है. मृतक दुल्हन के भाई ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई कन्हैया अपनी बहन का लड़का देखने किसी दूसरे गांव गया हुआ था।

थानाध्यक्ष बताया कि घटना में प्रयुक्त चापाकल के डंडे के साथ दुल्हन रंजना के हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया गया है. घटना के बाद मृतक दुल्हन के सुसराल पक्ष के अन्य सभी लोग फरार हैं. मृतक दुल्हन का नाम रंजना देवी बताया जाता है जो चंपानगर थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर बेलदारी उत्तर टोला वार्ड संख्या दो निवासी शशि महतो के करीब 26 वर्षीय पुत्र कन्हैया कुमार महतो की पत्नी थी. वहीं 30 वर्षीय सनकी हत्यारे भैंसुर का नाम पिंटू कुमार महतो पिता शशि महतो बताया जाता है।

जानकारी के अनुसार दो माह पूर्व पंजाब में ही वहीं की मूल निवासी रंजना कुमारी और कन्हैया कुमार महतो को इंस्टाग्राम पर एक दूसरे से प्रेम हुआ और दोनों ने शादी कर ली. बताया जाता है कि ससुराल का सुख संजोये रंजना देवी अपने आठ वर्षीय भाई गुलशन कुमार तथा पति कन्हैया के साथ दो दिन पूर्व ही पहली बार प्रसादपुर बेलदारी गांव स्थित ससुराल पहुंची थीं।

बताया जाता है कि मंगलवार 14 मई 2024 को नयी नवेली दुल्हन अपने पति की अनुपस्थिति में अपने आठ वर्षीय भाई गुलशन कुमार के साथ ससुराल स्थित घर पर भोजन के लिए खिचड़ी बना रही थी और इसी दौरान उसका सनकी भैंसुर पिंटू कुमार महतो आकर खिचड़ी में जबरन पानी डाल दिया और नयी दुल्हन रंजना के रोक टोक करने से आक्रोशित होकर चापाकल के हैंडल से उसके सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया. स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक दुल्हन के ससुर शशि महतो के घर का माहौल शराब सेवन से बेहद अमानवीय है और इससे तंग आकर उसके तीन पुत्रों की पत्नी ससुराल छोड़ चुकी है और चौथे नवेली पुत्रवधू की दो दिन में ही दर्दनाक हत्या कर दी गयी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 1
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User