माफिया समर्थक हैं समाजवादी, चुनाव राम भक्त व रामद्रोही के बीच

May 08, 2024 - 20:48
0 11
माफिया समर्थक हैं समाजवादी, चुनाव राम भक्त व रामद्रोही के बीच

block-350 block-350

माफिया समर्थक हैं समाजवादी, चुनाव राम भक्त व रामद्रोही के बीच

 एटा/अलीगंज । उत्तर प्रदेश के एटा में बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। यहां उन्होंने फर्रुखाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मुकेश राजपूत के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। सीएम की सभा अलीगंज विधानसभा क्षेत्र के डीएवी मैदान में हुई। इस दौरान सीएम ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी माफिया समर्थक है और यह लोकसभा चुनाव राम भक्त और रामद्रोही के बीच हो रहा है| मुख्यमंत्री ने यहां विपक्ष पर करारा हमला बोला। सीएम ने कहा कि किसानों की फसल हड़प जाते थे। बहन और बेटियां सुरक्षित नहीं थी। सपा की सरकार अपराधियों को बचाने का काम करती है। पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सपा ने संवेदनाएं व्यक्त नहीं की। माफिया मरा तो घर पहुंच गए।

ये माफिया के समर्थक हैं। सीएम योगी ने कहा कि पूरा चुनाव राम भक्ताें के बीच और रामद्रोही के बीच होकर रह गया है। सीएम ने कहा कि रामद्रोही कहते हैं कि राम में आस्था नहीं है, मंदिर बेकार बन गया। बुलडोजर का जिक्र करते हुए सीएम ने कहा कि द्रोहियों के लिए हमने ये आविष्कार किया है। सीएम ने कहा कि आज अपराधी तख्ती लटकाकर जान की भीख मांगते हैं। सीएम ने कहा कि सुरक्षा और सुशासन केवल भाजपा दे सकती है।

कांग्रेस और सपा का गठबंधन जेब की डकैती डालने वाला गठबंधन है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वाला है। सीएम योगी ने कहा कि जो पहले गरीबों की जमीनों पर कब्जा करते थे, बेटियों के लिए परेशानी बनते थे। व्यापारियों के लिए मुसीबत बनते थे। आज उनके गले में तख्ती देखकर अच्छा लगता है न। कहा कि रामगोपाल यादव को राम मंदिर अच्छा नहीं लगेगा ये लोग तो आतंकवादियों को जेल से छुड़ाते थे।

कहा कि सपा को नौजवानों की चिंता नहीं थी, बेटियों की चिंता नहीं थी, व्यापारियों की चिंता नहीं थी। इन्हें आतंकवादियों की चिंता थी। 2012 में सरकार बनने के बाद सबसे पहले आतंकवादियों के मुकदमे वापस लेने का निर्णय दिया था। कहा कि लोगों को विकास और सुरक्षा पर विश्वास हुआ है। अब किसी की जमीन पर कब्जा नहीं होता है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0
SuragBureau

Surag Bureau पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और स्थानीय व राष्ट्रीय मुद्दों पर समाचार लेखन करते हैं। हमारा उद्देश्य पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना हैं।

Comments (0)

User